सीएम योगी की बैठक (सोर्स-सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

यूपी उपचुनाव को लेकर सीएम योगी ने की बड़ी बैठक; प्रभारी मंत्रियों के साथ बनाई रणनीति, दिया जीत का गुरुमंत्र

प्रदेश की 9 विधानसाभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव को लेकर शनिवार को सीएम आवास पर योगी आदित्यनाथ ने एक बेहद अहम बैठक करते आगे की रणनीति पर चर्चा की और प्रभारी मंत्रियों को जीत का गुरुमंत्र भी दिया।

अभिषेक सिंह

लखनऊ: प्रदेश की 9 विधानसाभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव में विजयश्री सुनिश्चित करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीड़ा उठा लिया है। शनिवार को सीएम आवास पर उन्होंने एक बेहद अहम बैठक करते आगे की रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान सीएम योगी ने मंत्रियों और पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित की साथ ही उन्हें जीत का गुरुमंत्र भी दिया।

उत्तर प्रदेश में रिक्त पड़ी 10 में ले 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हो गई है। चुनाव आयोग ने बीते मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के साथ यूपी समेत तमाम राज्यों की विधानसभा सीटों और लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा की थी। आपको बता दें कि यूपी की 10 में से 9 सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी, जबकि नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। मिल्की पुर सीट का मामला कोर्ट में होने के चलते अभी उपचुनाव नहीं हो रहे हैं।

सीएम योगी ने की बड़ी बैठक

इन 9 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर शनिवार को सीएम योगी के आवास पर बड़ी बैठक हुई। इस बैठक में हर एक सीट के प्रभारी मंत्रियों के साथ पदाधिकारी भी शामिल हुए। जिसमें डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी मौजूद रहे। बैठक में सीएम योगी ने पदाधिकारियों के बीच को-ऑर्डिनेशन को मजबूत बनाने की बात कही। सीएम ने यह भी कहा कि कोई भी नेता अपने क्षेत्र में निर्धारित जिम्मेदारियों को मेहनत से निभाने में कोई कसर न छोड़े। जिससे सभी 9 सीटों पर जीत सुनिश्चित की जा सके।

सीएम योगी ने बैठक में बूथ प्रबंधन पर भी बल दिया। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि वह बूथ लेवल पर सटीक निगरानी बनाएं रखें। इसके लिए सभी नेता अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहें और ग्राउंड लेवल पर चौपाल लगाकर आपसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल को बेहतर करें जिससे बेहतरीन चुनाव नतीजे हासिल किए जा सकें।

प्रभारियों के दिया गुरुमंत्र

इस दौरान सीएम योगी ने लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री और पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। लोगों से सीधी बातचीत करें और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करें। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने भी तैयारियों का जायजा लेते हुए सभी पदाधिकारियों का उत्साह बढ़ाया।

इन सीटों पर होने हैं उपचुनाव

आपको बता दें कि जिन 10 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें से 5 सपा और 5 एनडीए गठबंधन के पास थीं। बीजेपी के पास 3, आरएलडी के पास एक और निषाद पार्टी के पास एक सीट थी। कटेहरी, करहल, सीसामऊ, कुंदरकी सीटों पर सपा ने 2022 में जीत हासिल की थी। अयोध्या की मिल्कीपुर सीट भी सपा के खाते में थी, जिसके लिए अभी तारीख नहीं आई है। इसके अलावा फूलपुर, मझवां, गाजियाबाद सदर, खैर और मीरापुर में उपचुनाव होने हैं।

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध