CM योगी (Image- Screen Capture/DD) 
उत्तर प्रदेश

पहली दलित मुख्यमंत्री का अपमान किया...आपका आचरण देख गिरगिट भी सकुचा जाए, CM योगी का सपा पर हमला

CM Yogi on SP: सीएम योगी ने विधानसभा में सपा को घेरते हुए गेस्ट हाउस कांड और महिला आरक्षण पर उनके 'दोहरे आचरण' पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सपा के समय नारी गरिमा के साथ खिलवाड़ होता था।

अर्पित शुक्ला

CM Yogi Speech: सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में महिला आरक्षण को लेकर सपा पर साधा निशाना साधते हुए कहा कि जिसका आप विरोध कर रहे हैं उसी की मैं भूमिका तैयार कर रहा हूं, आप लोगों के आचरण को देखते हुए गिरगिट भी सकुचा जाए कि कौन आ गया है ये। उन्होंने कहा कि संसद में आचरण कैसा और यहां आचरण कैसा। कैसे रंग बदला जाता है, दिल्ली से लखनऊ पहुंचते-पहुंचते जब आधी आबादी के आक्रोश को झेलना पड़ता है तो यहां रंग बदल गए, अब कहते हैं 33 फीसदी आरक्षण होना चाहिए, तब संसद में विरोध क्यों किया।

हमने नारी गरिमा की रक्षा की है

सपा पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि गांव में आप पैदल नहीं चल सकते थे, महिलाएं बीमार होती थीं, शाम के समय सड़कों पर महिलाएं जहां-तहां शौच के लिए बैठी रहती थीं और सपा के शोहदे वहां छींटाकशी करते थे। योगी ने कहा आधी आबादी की गरिमा की रक्षा करने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य की रक्षा करने का काम किया गया। सीएम योगी ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि आधी आबादी को मिलने वाले सम्मान को प्रोत्साहित किए जाने के बजाय आप उनको हतोत्साहित करते हैं। उसमें बाधक बनते हैं। सीएम योगी ने कहा चेयर से अध्यक्ष जी ने बताया कि किस तरह से आप अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों पर डकैती डलवाने का काम कर रहे थे। प्रस्ताव को आप ही की अध्यक्षता में सदन में पारित कराकर भेजा गया था कांग्रेस सरकार के पास. ये आचरण था आप लोगों का।

गेस्ट हाउस कांड का जिक्र

CM योगी ने 1995 के गेस्ट हाउस कांड का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय देश की पहली दलित महिला मुख्यमंत्री मायावती का अपमान किया गया था और उन पर हमला हुआ था, जो एक शर्मनाक घटना थी।

सीएम योगी ने साह बानो केस का हवाला देते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उस समय मुस्लिम महिला के अधिकारों से समझौता किया गया और अगर कानून का सम्मान करते हुए शाहबानो को न्याय मिला होता, तो हालात अलग होते। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता ब्रह्म दत्त द्विवेदी ने उस समय मायावती की सुरक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर गेस्टहाउस में हस्तक्षेप किया था, जिसके बाद वे सुरक्षित बाहर आ सकीं।

तीन तलाक पर कांग्रेस को घेरा

सीएम योगी ने तीन तलाक के मुद्दे पर भी कांग्रेस और सपा को घेरते हुए कहा कि कई इस्लामिक देश भी इसे नहीं मानते, लेकिन भारत में इसका विरोध किया गया। साथ ही, उन्होंने समाजवादी पार्टी की पिछली सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया और राजू पाल की हत्या का भी जिक्र किया।

Yemen War: यमन में सरकारी सेना-हूती विद्रोहियों के बीच भीषण जंग, 24 घंटे में 44 की मौत

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP