गणेश शंकर विद्यार्थी का त्याग और समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायी : योगी आदित्यनाथ  
उत्तर प्रदेश

गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती पर CM योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, स्वाधीनता सेनानी को त्याग और समर्पण के लिए बताया प्रेरणादायी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को महान स्वाधीनता सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के लिए उनका त्याग और समर्पण सभी के लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत है।

साक्षी सिंह

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को महान स्वाधीनता सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के लिए उनका त्याग और समर्पण सभी के लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत है।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स के अपने आधिकारिक हैंडल पर एक पोस्ट में कहा कि अपनी सजग पत्रकारिता और सामाजिक सक्रियता से भारतीय स्वाधीनता संग्राम को नई दिशा देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

सीएम योगी ने कहा कि राष्ट्र के लिए उनका त्याग और समर्पण सभी के लिए अत्यधिक प्रेरणादायी है। विद्यार्थी हिंदी भाषा के समाचार पत्र ‘प्रताप' के संस्थापक-संपादक के रूप में जाने जाते हैं।

गणेश शंकर विद्यार्थी का जन्म 26 अक्टूबर 1890 को प्रयागराज (इलाहाबाद) के एक मोहल्ले में अपने ननिहाल में हुआ था। वह फतेहपुर जिले के हथगांव के निवासी थे। कानपुर के सांप्रदायिक दंगे में 25 मार्च 1931 को उनकी हत्या कर दी गई थी।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z