-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Nda Criticized Rjd For The Demand Of Bharat Ratna For Lalu Prasad Yadav
लालू यादव को भारत रत्न देने की उठी मांग, NDA ने की कड़ी आलोचना, कहा – भारत रत्न का न करें अपमान
- Written By: प्रिया जैस
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद को भारत रत्न दिए जाने की मांग को लेकर लगाए गए एक पोस्टर पर बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (RJD) ने कटाक्ष करते हुए शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री के दागदार रिकॉर्ड को एक बार फिर उजागर किया।

लालू प्रसाद यादव (सौजन्य-एक्स)
पटना: RJD की ओर से हाल ही में लालू यादव को भारत रत्न दिए जाने की मांग की गई, जिसके पोस्टर भी जगह-जगह लगाए गए। इस पर सत्तारूढ़ जनता दल (U) और राजग ने विरोध किया और कहा कि ऐसा करने से भारत रत्न का अपमान न करें।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद को भारत रत्न दिए जाने की मांग को लेकर लगाए गए एक पोस्टर पर बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने कटाक्ष करते हुए शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री के दागदार रिकॉर्ड को एक बार फिर उजागर किया।
पोस्टर में ये लिखा
RJD के SC/ST प्रकोष्ठ के एक पदाधिकारी ने इस पोस्टर को राजधानी पटना में पार्टी के बीरचंद पटेल मार्ग कार्यालय के पास लगाया है। पोस्टर पर यह लिखा गया है, “सामाजिक न्याय के नेता और बिहार की आवाज़ लालू प्रसाद को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।”
सम्बंधित ख़बरें
बंगला खाली होते ही बदला बिहार सरकार का मूड, वापस मिल रही Z+ सुरक्षा! लालू-राबड़ी की सुरक्षा पर बड़ा अपडेट
1990 की वो रात… जब दिल्ली से आया एक फोन और बिहार के CM बन गए लालू प्रसाद यादव, जानें क्या है पूरी कहानी
लालू का वो भौकाल जिसके आगे फीके पड़ जाते थे बड़े-बड़े सूरमा, विवादों और घोटालों के बीच भी बने रहे किंगमेकर
लालू यादव की सुरक्षा में कटौती पर भड़के मृत्युंजय तिवारी, बोले- ‘यह सस्ती राजनीति है’
RJD के एससी/एसटी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी द्वारा लगाए गए पोस्टर पर RJD सुप्रीमो की तस्वीर के साथ “मसीहा, हमारे भगवान” भी लिखा गया है। सत्तारूढ़ जनता दल (U) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, “अगर होली का त्योहार नजदीक होता तो मैं इसे मजाक समझता। लेकिन चूंकि RJD ने गंभीरता से इसकी मांग की है, इसलिए मैं उनसे आग्रह करूंगा कि वे भारत रत्न का अपमान न करें।”
भारत रत्न शर्मा जाएगा
जनता दल (U) के राज्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने तीखा कटाक्ष करते हुए कहा, “लालू जी को भारत रत्न क्यों मिलना चाहिए? भ्रष्टाचार, जातिवाद, वंशवाद की राजनीति और अपराधियों को संरक्षण देने के उनके मानदंड के कारण कोई भी रत्न शर्मा जाए।”
प्रसाद चारा घोटाले के कई मामलों में सजायाफ्ता हैं और फिलहाल जमानत पर हैं। मामलों में दोषसिद्धि के कारण उन्हें चुनाव लड़ने से भी अयोग्य घोषित किया गया है। उपमुख्यमंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा, “लालू प्रसाद को उनके वित्तीय अपराधों के लिए लूट रत्न की उपाधि दी जाए दी जानी चाहिए।”
लालू यादव ने दी आवाज
इस बीच RJD प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा, “बिहार में किसी भी रिक्शा चालक या मजदूर से बात करें। वह आपको बताएगा कि लालू जी ने ही उन्हें आवाज दी है। बिहार के सभी ओबीसी और दलित नेता, चाहे वे किसी भी पार्टी के हों, अपने राजनीतिक भाग्य का श्रेय हमारे नेता द्वारा लाई गई सामाजिक क्रांति को देते हैं।” RJD की गठबंधन सहयोगी कांग्रेस ने इस पर सधी हुई प्रतिक्रिया दी।
यह भी पढ़ें- तेलंगाना के केटी रामा राव ने CM रेवंत रेड्डी को ललकारा, कांग्रेस और विपक्ष के नेताओं के फोन टैप करने का आरोप लगाया
राज्य कांग्रेस मीडिया सेल के प्रभारी राजेश राठौर ने कहा, “हर पार्टी अपने नेता के बारे में ऐसी भावना रखती है। इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है। इसके अलावा, हम इस तथ्य से इनकार नहीं कर सकते कि बिहार के सभी नेताओं में लालू का सबसे बड़ा समर्थन आधार है।”
चिराग पासवान ने भी की मांग
लगभग एक महीने पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान की मांग को लेकर एक पोस्टर जनता दल (U) कार्यालय के बाहर लगाया गया था। RJD के एक अन्य सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी ऐसी ही एक मांग की है। उन्होंने अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान के लिए भारत रत्न की मांग की है।
यह भी पढ़ें- उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे को साथ लाना चाहते है मनसे नेता बाला नंदगांवकर, नामांकन दाखिल करने के बाद जाहिर की इच्छा
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Nda criticized rjd for the demand of bharat ratna for lalu prasad yadav
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव
Aug 06, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














