CM योगी (Image- Social Media) 
उत्तर प्रदेश

नो व्हीकल डे, वर्क फ्रॉम होम…ईंधन बचत के लिए CM योगी का बड़ा फैसला, मंत्रियों के काफिले की गाड़ियां होंगी बंद

CM Yogi Adityanath Decision: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकारी काफिले में वाहनों की संख्या कम होगी। उन्होंने पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल पर जोर दिया।

अर्पित शुक्ला

CM Yogi Adityanath Decision on PM Modi Appeal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से जुड़ते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से ईंधन की खपत कम करने और अनावश्यक सोने की खरीदारी से बचने की अपील की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य सचिव, डीजीपी और सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिवों के साथ हाई लेवल मीटिंग की है। उन्होंने ईंधन बचाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री और मंत्रियों के काफिले में तत्काल प्रभाव से 50 प्रतिशत वाहनों की कटौती करने के निर्देश दिए गए हैं।

मेट्रो-रोडवेज बस के इस्तेमाल पर जोर

योगी सरकार ने कहा है कि सरकारी बैठकों, सेमिनार, कॉन्फ्रेंस और वर्कशॉप को अधिकतम वर्चुअल माध्यम से आयोजित करने पर जोर दिया गया है। राज्य में वर्क फ्रॉम होम की संस्कृति को बढ़ावा देने और बड़े संस्थानों में वाक में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू करने की एडवाइजरी जारी की गई है। मुख्यमंत्री योगी ने मेट्रो, पीएनजी, सार्वजनिक परिवहन, रोडवेज बस, कार पूलिंग, साइक्लिंग और ईवी के अधिक उपयोग पर विशेष जोर देने की बात कही।

'नो व्हीकल डे' की अपील

सीएम योगी ने मंत्री, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों से सप्ताह में एक दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने। साथ ही 'नो व्हीकल डे' मनाने की अपील की है। उन्होंने निर्देश दिया कि स्कूल-कॉलेजों में स्कूल बसों के उपयोग को बढ़ावा देने और जरूरत पड़ने पर रोडवेज बसों को जोड़ने की बात की। सरकार ने कार्यालयों के समय को अलग-अलग बैचों में बांटकर पीक ऑवर में ईंधन की खपत कम करने का सुझाव दिया है।

बिजली की बचत के निर्देश

सीएम योगी ने बिजली बचत पर जोर देते हुए सरकारी और निजी संस्थानों में अनावश्यक बिजली उपयोग रोकने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और कॉम्प्लेक्स में रात 10 बजे के बाद सजावटी लाइटों का न्यूनतम उपयोग करने की अपील की है।

गैर-जरूरी विदेशी यात्राओं से बचें

योगी सरकार ने अगले छह महीने तक गैर-जरूरी विदेशी यात्राओं से बचने और देश के भीतर पर्यटन को बढ़ावा देने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री योगी ने यूपी में डेस्टिनेशन वेडिंग, हेरिटेज टूरिज्म, ईको टूरिज्म और 'विजिट माई स्टेट' अभियान को बढ़ावा देने की भी बात कही है।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे