योगी आदित्यानाथ (सोर्स:-सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने सपा पर लगाया तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप, कहा-'दंगाइयों के सामने नाक रगड़ते थे'

सीएम योगी ने सोमवार को यहां आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल में जनपद स्तरीय वृहद रोजगार एवं ऋण मेला के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और सपा तुष्टिकरण की राजनीति करती है।

शुभम पाठक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में उपचुनाव को लेकर मचे घमासान के बीच आज यानी सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जाति के नाम पर समाज को बांटने वाले लोग 2017 के पहले दंगाइयों के सामने घुटने टेकते और नाक रगड़ते थे।

प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर यूपी में राजनीति में गर्माहट है। जिसको लेकर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति अपने चरम पर है। सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को यहां आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल में जनपद स्तरीय वृहद रोजगार एवं ऋण मेला के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे।

योगी ने समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना

सीएम योगी ने सोमवार को यहां आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल में जनपद स्तरीय वृहद रोजगार एवं ऋण मेला के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और सपा तुष्टिकरण की राजनीति करती है। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार उन्होंने कहा कि ये दल जाति, मत और मजहब के नाम पर देश और प्रदेश के सामाजिक ताने बाने को छिन्न भिन्न करते हैं।

योगी आदित्यनाथ ने लोगों से विभाजनकारी ताकतों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा, ‘‘जाति के नाम पर समाज को बांटने वाले लोग 2017 के पहले दंगाइयों के सामने घुटने टेकते और नाक रगड़ते थे। उन्होंने कहा विगत साढ़े सात वर्ष में उत्तर प्रदेश ने विकास के नए आयामों को छुआ है। 2017 के पहले इस उत्तर प्रदेश का ‘सीडी रेश्यो' (ऋण-जमा अनुपात) 44 फीसदी था, जो आज बढ़कर 60 फीसदी तक जा चुका है, जिसे हमें 65 फीसदी तक ले जाना है।

प्रदेश में नौकरी के अवसर

इसके साथ ही बयान के अनुसार कार्यक्रम में 100 कंपनियों ने मुरादाबाद के युवाओं के लिए 15 हजार से ज्यादा नौकरियों के अवसर उपलब्ध कराए। साथ ही मेले में योगी ने 175.50 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए तथा 2,500 युवाओं को टैबलेट भी बांटे। बयान के मुताबिक इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 401 करोड़ रुपये की 292 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया।

सीएम का संबोधन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जैसे आज उत्तर प्रदेश देश के विकास का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है। वैसे ही मुरादाबाद भी उत्तर प्रदेश के विकास का ग्रोथ इंजन' बन रहा है। योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। ‘डबल इंजन' सरकार की भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ शून्य बर्दाश्त की नीति का परिणाम है कि देश में उत्तर प्रदेश का सम्मान बढ़ा है।

योगी ने युवाओं को 2017 के पहले के उत्तर प्रदेश की याद दिलाते हुए कहा कि उस समय प्रदेश में पर्व और त्योहार के पहले दंगे होते थे। न बेटी सुरक्षित थी और न ही व्यापारी का सम्मान था। उन्होंने कहा कि नए उत्तर प्रदेश में विगत साढ़े सात वर्ष में कोई दंगा नहीं हुआ है। पर्व और त्योहार शांति से मनाया जाता है। बेटी सुरक्षित है तो व्यापारी को सम्मान मिल रहा है। योगी ने बताया कि इस कार्यक्रम में लोकार्पित और शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं में 156 परियोजनाएं कुंदरकी विधानसभा के लिए समर्पित हैं।

तुकाराम मुंढे बनें मुख्यमंत्री... अमित शाह को दिया लेटर, राजनीति में कदम रखेंगे महाराष्ट्र के सिंघम?

आरक्षण पर NDA में संग्राम! चिराग पासवान की मांग पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- वो गरीबों को देखना नहीं चाहते

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान