बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद के ससुर और पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ की फिर से बसपा में वापसी (फोटो- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

बहनजी मुझे माफ कर दो कोई नाजायज फायदा नहीं उठाउंगा, नतमस्तक हुआ दिग्गज तो पिघल गईं मायावती

Ashok Siddharth को लेकर मायवती ने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित किए गए थे अब उन्हें गलती का एहसास हुआ और उन्होंने सार्वजनिक तौर पर माफी मांग ली तो BSP ने अपना फैसला वापस ले लिया।

सौरभ शर्मा

Ashok Siddharth Apology Mayawati Take Back in BSP: बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद के ससुर और पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ की फिर से बसपा में वापसी हो गई है। कुछ महीने पहले उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। अब अशोक सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा माफीनामा लिखकर अपनी गलतियों के लिए पश्चाताप जाहिर किया है, जिसके बाद मायावती ने उन्हें माफ करते हुए दोबारा पार्टी में शामिल करने की घोषणा भी कर दी है। इस सियासी घटनाक्रम ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर से हलचल मचा दी है।

अशोक सिद्धार्थ ने अपने माफीनामे में यह भी स्पष्ट किया कि वे कभी भी रिश्तेदारी का नाजायज फायदा नहीं उठाएंगे और पार्टी के अनुशासन में रहकर ही काम करेंगे। दरअसल, कुछ समय पहले मायावती ने आकाश आनंद और उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ दोनों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित कर दिया था। हालांकि, कुछ महीने पहले ही आकाश आनंद की न केवल पार्टी में वापसी हुई, बल्कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। अब उनके ससुर की भी बसपा में वापसी हो गई है ।

हाथ जोड़कर मांगी माफी, रिश्तेदारी का फायदा न उठाने का वादा

पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबे चौडे पोस्ट को लिखकर बसपा सुप्रीमो मायावती से माफी मांगी। उन्होंने लिखा, "मैं अशोक सिद्धार्थ, बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी की चार बार रहीं मुख्यमंत्री आदरणीय बहन सुश्री मायावती जी का हृदय से सम्मान एवं चरण-स्पर्श करता हूं। मुझसे पार्टी का कार्य करने के दौरान जाने-अनजाने में तथा गलत लोगों के बहकावे में आकर जो भी गलतियां हुई हैं, उसके लिए मैं आदरणीय बहन जी से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं।" उन्होंने आगे कहा कि वह कभी भी रिश्तेदारी का नाजायज फायदा नहीं उठाएंगे और पार्टी के अनुशासन में रहकर ही काम करेंगे। सिद्धार्थ ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी से निकाले गए गलत लोगों की वापसी के लिए वह कभी सिफारिश नहीं करेंगे।

'गलती का एहसास पहले ही हो गया था,' बोलीं मायावती

अशोक सिद्धार्थ के सार्वजनिक माफीनामे के कुछ ही देर बाद बसपा प्रमुख मायावती ने भी एक्स पर पोस्ट कर उनकी पार्टी में वापसी की घोषणा की। उन्होंने लिखा, "अशोक सिद्धार्थ, जिन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिये कुछ माह पहले पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था, उन्होंने सोशल मीडिया पर आज अपने लम्बे पोस्ट के ज़रिये सार्वजनिक तौर पर अपनी गलती की माफी मांगी है।" मायावती ने आगे कहा कि सिद्धार्थ को अपनी गलती का एहसास बहुत पहले हो चुका था और वे लगातार पश्चाताप कर रहे थे।

उनके सार्वजनिक पछतावे को ध्यान में रखते हुए पार्टी और मूवमेंट के हित में उन्हें एक और मौका दिया जाना उचित समझा गया है। मायावती ने उम्मीद जताई कि सिद्धार्थ अब पूरे तन, मन, धन से पार्टी को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगे। इस फैसले के बाद अशोक सिद्धार्थ ने मायावती का आभार व्यक्त किया।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन