पंकज चौधरी, फोटो- सोशल मीडिया 
उत्तर प्रदेश

भाजपा उत्तर प्रदेश इकाई को आज 2 बजे मिल जाएगा नया अध्यक्ष, बधाई देने के लिए लगी भीड़

UP Politics: भाजपा उत्तर प्रदेश इकाई को आज 2 बजे नया अध्यक्ष मिलेगा। महाराजगंज से सात बार के सांसद पंकज चौधरी निर्विरोध चुने जाएंगे। उनको बधाई देने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई है।

प्रतीक पाण्डेय

BJP Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश भाजपा को रविवार को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलेगा। महराजगंज से सात बार सांसद पंकज चौधरी का नाम लगभग फाइनल है, जिसकी आधिकारिक घोषणा दोपहर 2 बजे होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में नामांकन दाखिल होने के बाद उनका निर्विरोध चुना जाना तय है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई को रविवार को नया नेतृत्व मिलने जा रहा है। दोपहर 2 बजे उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। इस पद के लिए सांसद पंकज चौधरी का नाम लगभग तय माना जा रहा है।

कार्यकर्ता उत्साहित, बधाई देने वालों की भीड़

घोषणा से पहले ही रविवार सुबह से ही उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो चुका है, और बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता उनसे मिलने के लिए लाइन में लगे हैं। पंकज चौधरी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होने वाली है, इसलिए पूरे राज्य से कार्यकर्ता मौजूद हैं और बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि औपचारिक रूप से सभी का अभिनंदन 2 बजे घोषणा के बाद स्वीकार किया जाएगा।

निर्विरोध चयन और लंबा राजनीतिक अनुभव

पंकज चौधरी ने शनिवार को लखनऊ में पार्टी के राज्य मुख्यालय में उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए अपना नॉमिनेशन (नामांकन) फाइल किया था। उस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद थे। कोई दूसरा उम्मीदवार न होने की स्थिति में, पंकज चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना जाना साफ हो गया है। राज्य सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पंकज चौधरी प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाल रहे हैं, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है। अग्रवाल ने चौधरी के लंबे राजनीतिक अनुभव पर जोर देते हुए बताया कि उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत पार्षद के तौर पर की थी और वह गोरखपुर के डिप्टी मेयर भी रहे हैं।

सात बार के सांसद और केंद्रीय मंत्री रह चुके

पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश के महराजगंज लोकसभा क्षेत्र से सात बार के सांसद हैं। उन्हें दूसरी मोदी कैबिनेट में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भी बनाया गया था। वह कुर्मी जाति से आते हैं। उनका राजनीतिक करियर स्थानीय स्तर पर शुरू हुआ था, जब उन्होंने 1989 से 1991 तक गोरखपुर में नगर निगम के सदस्य के रूप में कार्य किया था। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विश्वास जताया है कि पंकज चौधरी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आने वाले समय में और भी मजबूत होगी।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z