बीजेपी कार्यकर्ताओं में मारपीट (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

आपस में भिड़े भाजपाई...MLA और ब्लॉक प्रमुख समर्थकों में चले लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर, सामने आया VIDEO

UP Viral Video: उत्तर प्रदेश में गोंडा के कटरा बाजार ब्लॉक सभागार में एक बैठक को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई बहस अचानक मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।

अभिषेक सिंह

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के बाद, गोंडा के कटरा बाजार ब्लॉक सभागार में एक बैठक को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई बहस अचानक मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और लाठी-डंडे व पत्थर चले। इस घटना में ब्लॉक प्रमुख के बेटे समेत एक दर्जन से ज़्यादा लोग घायल हो गए।

मौके पर पहुंचे एएसपी व सीओ अभिषेक दवच्य और एएसपी पश्चिमी राधेश्याम राय ने मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्ष अपनी बात पर अड़े रहे। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। चूंकि दोनों पक्ष भाजपा से जुड़े हैं और गाजीपुर की घटना से सबक लेते हुए पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया।

यहां समझिए पूरा हाल-ए-बयां

कटरा ब्लॉक मुख्यालय में आरएसएस की एक बैठक चल रही थी, जिसमें ब्लॉक प्रमुख जुगरानी देवी, उनके पति भवानी भीख शुक्ला और उनके समर्थक शामिल हुए। इसी बीच, क्षेत्रीय भाजपा विधायक बावन सिंह और उनके बेटे वैभव सिंह अपने दल के साथ पूर्व निर्धारित जीएसटी बैठक के लिए पहुंच गए।

सामने आया मारपीट का वीडियो

दोनों पक्षों ने बैठक पर चर्चा की और तय किया कि आरएसएस की बैठक एक पेड़ के नीचे और जीएसटी की बैठक ब्लॉक सभागार में होगी। इसी बीच, कुछ उपद्रवियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। नारेबाजी के बाद, दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई और लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

इसके बाद मची भगदड़ में एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके गए, जिससे दोनों पक्षों के एक दर्जन से ज़्यादा लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस बल मौके पर पहुँच गया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके स्थिति को नियंत्रित किया और भीड़ को तितर-बितर किया। एक मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी तुरंत घटनास्थल का दौरा किया। एएसपी पश्चिम राधेश्याम राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले गाजीपुर में बिजली के खंभे को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प हो गई थी। जब एक पक्ष ने थाने पर धरना दिया, तो पुलिस ने बिजली काट दी और लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। एक भाजपा कार्यकर्ता की भी मौत हो गई। कई पुलिसकर्मियों को फटकार भी लगाई गई।

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता