विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारी बनाया गया (सोर्स- सोशल मीडिया)
उत्तर प्रदेश

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, विनोद तावड़े को बनाया उत्तर प्रदेश का प्रभारी

UP Assembly Election 2027: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले यूपी, पंजाब और गुजरात में नए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। विनोद तावड़े को यूपी की जिम्मेदारी मिली।

अक्षय साहू

Vinod Tawde Appointed Incharge of UP: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले तीन राज्यों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की है। उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। नितिन नबीन ने विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारी नियुक्त किया है। जबकि, जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी को बनाया गया है। 

वहीं, बीजेपी ने सतीश पुनिया को पंजाब का नया प्रभारी बनाया है। जबकि तरुण चुग को गुजरात की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नेताओं को ऐसे समय में यह जिम्मेंदारी दी गई है जब विधानसभा चुनाव होने में अब केवल कुछ महीने ही बचे हैं। बताया जा रहा है कि बीजेपी हाई कमान ने यह फैसला काफी सोच विचार के बाद लिया है। 

कौन हैं विनोद तावड़े?

विनोद तावड़े भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता है और महाराष्ट्र से आते हैं। ताड़वे बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और हैं। अब पार्टी ने उन्हें उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य का प्रभारी बनाया है। यूपी बीजेपी के मिशन 2029 के लिए सबसे अहम राज्यों में से एक है। ऐसे में संगठन की कमान तावड़े को सौंपना अहम माना जा रहा है। 

सतीश पुनिया को मिली पंजाब की जिम्मेदारी

वहीं, पंजाब की जिम्मेदारी भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सतीश पुनिया को सौंपी है। पार्टी को पंजाब में संगठन के विस्तार और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत करने की चुनौती है। पुनिया के अनुभव का इस्तेमाल पार्टी राज्य में अपनी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने के लिए कर सकती है।

तरुण चुघ बने गुजरात के प्रभारी

गुजरात में भाजपा सांसद तरुण चुघ को प्रभारी बनाया है। चुघ पार्टी संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं और उन्हें संगठनात्मक मामलों का अनुभव है। गुजरात भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है, ऐसे में चुघ की नियुक्ति को संगठन को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

वहीं इससे पहले सोमवार को भाजपा ने नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की एक विस्तृत सूची जारी की थी। जिसमें नई टीम में सबसे अहम नामों में से एक स्मृति ईरानी हैं, जिन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री की संगठन में अहम भूमिका में वापसी हुई है।

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: भाजप ने विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया

Explainer: आखिर क्या है 134 साल पुराना कावेरी जल विवाद, जिसको लेकर फिर आमने-सामने आए कर्नाटक और तमिलनाडु?

SIT की अंतिम रिपोर्ट: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला में चंपत राय और अनिल मिश्रा को SIT की क्लीन चिट

तमिलनाडु विधानसभा में एम. करुणानिधि के नाम पर बवाल, CM विजय ने विपक्ष से कहा- मैं माफी मांगता हूं

समुद्र के नीचे बढ़ रहा खतरा! हिंद महासागर में चीन के 64 रिसर्च जहाजों की तैनाती पर वाइस एडमिरल ने जताई चिंता