बिजनौर: बेकाबू कार ने मारी टेंपो को टक्कर 
उत्तर प्रदेश

UP : बिजनौर में भयंकर एक्सीडेंट, दूल्हा-दुल्हन समेत 7 की मौत, निकाह कराकर टेंपो से लौट परिवार को कार ने मारी टक्कर

 बिजनौर जिले में देहरादून-नैनीताल राजमार्ग पर बीते शुक्रवार देर रात एक कार ने एक टैंपू को टक्कर मार दी जिससे एक नवविवाहित जोड़े सहित सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

राहुल गोस्वामी

बिजनौर:  बिजनौर जिले में देहरादून-नैनीताल राजमार्ग पर बीते शुक्रवार देर रात एक कार ने एक टैंपू को टक्कर मार दी जिससे एक नवविवाहित जोड़े सहित सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस बाबत पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि देहरादून-नैनीताल राजमार्ग पर धामपुर थाने के निकट बीते शुक्रवार देर रात लगभग दो बजे कार ने एक टैंपू से आगे निकलने के प्रयास में उसे पीछे से तेज टक्कर मार दी जिससे टैंपू काफी ऊंचा उछलकर बिजली के एक खंभे से टकरा गया।

घटना बाबत SP अभिषेक झा ने बताया कि कार की टक्कर लगने से टैंपू में सवार चार पुरुषों, दो महिलाओं और एक बच्ची सहित एक ही परिवार के छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि टैंपू चालक अजब सिंह ने उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

मामले पर पुलिस ने बताया कि धामपुर के तीवडी़ गांव के विसाल (25) और खुशी (22) झारखंड में अपने निकाह के बाद अपने परिवार के अन्य सदस्यों से साथ घर लौट रहे थे तभी यह भयंकर हादसा हुआ।

पुलिस ने यह भी बताया कि मृतकों में नवविवाहित जोड़े के अलावा, दूल्हे के पिता खुर्शीद (65), खुर्शीद के साढू मुमताज (45), मुमताज की पत्नी रुबी (32) और बेटी बुशरा (10) शामिल है। पुलिस ने बताया कि ये लोग मुरादाबाद तक ट्रेन से आए थे और वहां से एक टैंपू के जरिए अपने गांव वापस जा रहे थे।

सिलसिलेवार समझें तो उक्त हादसा बिजनौर के थाना धामपुर के NH-74 पर हुआ जब एक परिवार बिहार से निकाह कराकर लौट रहा था। इन लोगों ने मुरादाबाद स्टेशन से टेंपो लिया जिसके बाद वो अपने घर लौट रहे थे, इसी बीच ओवरटेक के चक्कर में क्रेटा कार चालक ने नियंत्रण को दिया और टेंपो को पीछे से ज़ोरदार टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपों के परखच्चे उड़ गए और दोनों गाड़िया सड़क किनारे खाई में गिर गईं।

SP अभिषेक झा ने SP अभिषेक झा बताया कि कार सवार सोहेल और अमन बुरी तरह से घायल हो गए हैं और उनका उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि सभी सात शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या, हादसे का कारण घना कोहरा प्रतीत होता है।

इधर इस दर्दनानक घटना का सुबे के CM योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतृप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना उन्होने की है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BJP की राष्ट्रीय टीम में दिखा मध्य प्रदेश का दबदबा; खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल बने राष्ट्रीय महासचिव

BJP आईटी सेल से अमित मालवीय हटाए गए, कौन हैं छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के, जो अब डिजिटल टीम को करेंगे लीड?

Hisar Murder Case: CM सैनी से बातचीत के बाद बनी सहमति, 14 दिन बाद आज जिवन का किया जाएगा अंतिम संस्कार

मोदी जी, देखिए NTA ने क्या किया...UGC-NET री-एग्जाम पर भड़के राहुल गांधी, एनटीए की जिम्मेदारी पर उठाए सवाल

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस