बरेली हिंसा कांड के 2 और आरोपियों का एनकाउंटर (फोटो- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

Bareilly Violence: बरेली हिंसा के 2 और आरोपियों का एनकाउंटर, पुलिस से लूटी रायफल बेचने निकले थे

Bareilly में हुए दंगों के दो और आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी। पुलिस के मुताबिक, वे हिंसा के दौरान गोलीबारी और पथराव में शामिल थे।

सौरभ शर्मा

Bareilly Violence News: उत्तर प्रदेश के बरेली में हाल ही में हुई हिंसा के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने दो और आरोपियों को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। सीबीगंज इलाके में हुई इस कार्रवाई में दोनों आरोपियों, इदरीस और इकबाल, के पैरों में गोली लगी है। पुलिस के अनुसार, ये दोनों आरोपी 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा, पथराव और पुलिस पर फायरिंग करने में शामिल थे।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी बंडिया नहर हाईवे पुलिया के पास मौजूद हैं। जब पुलिस टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों के पैरों में गोली लगी और उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे हिंसा के दौरान एक सिपाही से लूटी गई सरकारी एंटी-रायट गन को बेचने के लिए जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही घेर लिया।

पुराने अपराधी हैं इदरीस और इकबाल

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए इदरीस और इकबाल पुराने अपराधी हैं और उन पर पहले से ही चोरी, डकैती, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामलों में केस दर्ज हैं। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई सरकारी रायफल के अलावा दो तमंचे, कारतूस, एक बाइक और मोबाइल फोन भी बरामद किया है। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी।

एनकाउंटर का सिलसिला जारी

बरेली हिंसा मामले में यह पहला एनकाउंटर नहीं है। इस घटना से ठीक एक दिन पहले, पुलिस ने ताजिम नाम के एक और आरोपी को भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। इंस्पेक्टर धनंजय पांडे की टीम ने शहर छोड़कर भागने की फिराक में घूम रहे ताजिम को हारूनगला इलाके में पैर में गोली मारकर पकड़ा था। ताजिम एक गैंगस्टर और गौ-तस्कर भी है, जिसके पास से पुलिस को एक तमंचा और कारतूस मिले थे। पुलिस की इस लगातार कार्रवाई से उपद्रवियों में हड़कंप मचा हुआ है।

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन