-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Karur Stampede Vijay Tvk Leader Aadhav Arjuna Controversial Gen Z Post Fir Registered In Tamil Nadu
TVK नेता की ‘Gen Z’ से तमिलनाडु में ‘तख्तापलट’ की अपील, बोले- नेपाल और श्रीलंका सीख लें युवा
- Written By: सौरभ शर्मा
TVK की रैली में हुई Stamped के 48 घंटे से भी कम समय बाद पार्टी के महासचिव के द्वारा X पर एक विवादित पोस्ट के जरिए Gen Z से सरकार के खिलाफ प्रतिरोध का आह्वान किया। इस पर अब मामला दर्ज हो चुका है।

TVK नेता विजय थलापति और आधव अर्जुन (फोटो- सोशल मीडिया)
Tamil Nadu politics: तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा तूफान खड़ा हो गया है। करूर में हुई भगदड़ में 41 लोगों की दर्दनाक मौत का दुख अभी कम भी नहीं हुआ था कि अभिनेता से नेता बने थलपति विजय की पार्टी TVK के एक वरिष्ठ नेता ने सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट कर दिया। TVK के कैंपेन मैनेजमेंट के महासचिव आधव अर्जुन ने अपने पोस्ट में तमिलनाडु के ‘जेन जी’ युवाओं से मौजूदा राज्य सरकार के खिलाफ एक बड़े विद्रोह का आह्वान किया। इस पोस्ट के सामने आते ही हंगामा मच गया और पुलिस ने उन पर केस दर्ज कर लिया है।
यह पोस्ट करूर हादसे के 48 घंटे के भीतर किया गया था, जिसे बाद में भारी आलोचना के चलते डिलीट कर दिया गया। हालांकि, तब तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X इसके स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो चुके थे। तमिल भाषा में लिखे गए इस पोस्ट में कथित तौर पर यह आरोप लगाया गया था कि राज्य की पुलिस “सत्ताधारी वर्ग की पैदल सेना” बन चुकी है। पोस्ट में युवाओं को प्रेरित करने के लिए श्रीलंका और नेपाल में हुए हालिया विरोध प्रदर्शनों का उदाहरण भी दिया गया था।
‘शासन में बदलाव की नींव बनेगा विद्रोह’
पोस्ट में युवाओं को संबोधित करते हुए लिखा गया, “जिस तरह श्रीलंका और नेपाल में युवाओं और जेन जी ने एक साथ मिलकर सत्ता के खिलाफ एक मजबूत क्रांति को जन्म दिया, वैसा ही युवाओं का विद्रोह तमिलनाडु में भी होगा।” वायरल स्क्रीनशॉट के अनुसार, पोस्ट में आगे कहा गया, “यही विद्रोह शासन में बदलाव की नींव बनेगा और राज्य आतंकवाद के खिलाफ आखिरी शब्द भी साबित होगा।” पोस्ट का अंत एक रहस्यमयी पंक्ति से हुआ, “जब भूतों का राज होता है, तो पीछे केवल धर्मग्रंथ ही बचते हैं!” हालांकि, इस वायरल स्क्रीनशॉट की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, आधव अर्जुन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 192, 196(1)(b), 197(1)(d), 353(1)(b) और 353(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
गो-हत्या पर पूर्ण रोक के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, HC के आदेश को बताया कानून से परे
CM विजय की दावत से वामपंथियों का किनारा, निमंत्रण के बाद भी बैठक में जाने से किया इनकार, गठबंधन में आई दरार?
CM विजय के बाद अब राजनीति में चमकेंगे सूर्या? सियासत में उतरने की अटकलों पर चर्चा तेज
‘तमिलनाडु में फिर होंगे विधानसभा चुनाव’, स्टालिन ने कार्यकर्ताओं को दी तैयार रहने की सलाह; क्या है मायने?
यह भी पढ़ें: ‘अगर मैं PM होता तो…’; ओवैसी ने पहलगाम हमले पर सरकार को घेरा, कहा- देश तैयार था
विजय ने की मुआवजे की घोषणा, CM को संदेश
एक तरफ जहां पार्टी के महासचिव पर कानूनी शिकंजा कस रहा है, वहीं दूसरी ओर TVK प्रमुख विजय ने स्थिति को संभालने की कोशिश की है। उन्होंने करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले 41 लोगों के परिवारों के लिए 20-20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। साथ ही, अस्पतालों में इलाज करा रहे घायलों को 2-2 लाख रुपये की मदद दी जाएगी। इसके अलावा, विजय ने मंगलवार को एक वीडियो संदेश जारी कर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से यह अपील की कि वे उनकी पार्टी के सदस्यों और समर्थकों पर हाथ न डालें।
Karur stampede vijay tvk leader aadhav arjuna controversial gen z post fir registered in tamil nadu
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














