डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, फोटो- सोशल मीडिया  
उत्तर प्रदेश

बरेली में बाल-बाल बचे केशव प्रसाद मौर्य, गाय से टकराई काफिले की कार, दूसरी गाड़ी के हुए रवाना

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के काफिले की एक गाड़ी बरेली में आवारा गाय से टकरा गई। हादसे में वाहन को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन डिप्टी सीएम सुरक्षित हैं।

प्रतीक पाण्डेय

UP Deputy CM Convoy Accident:उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार रात बरेली में एक सड़क हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे। उनके काफिले की एक तेज रफ्तार गाड़ी अचानक सड़क पर आई गाय से टकरा गई, जिससे गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का काफिला शनिवार को बरेली से गुजर रहा था, तभी एक अप्रत्याशित हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था की सांसें अटका दीं। जानकारी के अनुसार, यह घटना बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में घटी। जब काफिला बजरंग ढाबे के सामने से गुजर रहा था, तभी अंधेरे में अचानक एक गाय बीच सड़क पर आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी

प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों की रफ्तार काफी ज्यादा थी, जिस कारण चालक को अचानक सामने आए पशु को देखकर संभलने या ब्रेक लगाने का पर्याप्त समय नहीं मिल सका। टक्कर लगने से वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और सबसे पहले डिप्टी सीएम की स्थिति का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि इस जोरदार टक्कर के बावजूद उपमुख्यमंत्री और उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों में से किसी को भी कोई चोट नहीं आई।

सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत दूसरी गाड़ी से हुए रवाना

हादसे के तुरंत बाद काफिले को रोक दिया गया और निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला गया। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और प्राथमिक जांच के बाद, उन्हें तत्काल दूसरी सुरक्षित गाड़ी में स्थानांतरित कर दिया गया, जिसके बाद वे अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। बाद में पुलिस प्रशासन ने क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया ताकि यातायात बाधित न हो।

घटना ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश की सड़कों पर आवारा पशुओं की समस्या को उजागर कर दिया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बरेली की इस सड़क पर आवारा पशुओं का जमावड़ा अक्सर दुर्घटनाओं का सबब बनता है। लोगों ने शिकायत की कि इस समस्या के कारण न केवल आम नागरिक, बल्कि अब हाई-प्रोफाइल काफिले भी असुरक्षित हैं। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है कि हादसे के समय सुरक्षा मानकों का कितना पालन किया जा रहा था।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन