सीएम ने मां के चरणों में झुकाया शीश, स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश के लिए की प्रार्थना
मंदिर की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, समुचित व्यवस्था के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री को बच्चे से की स्नेहपूर्वक बातचीत की और चॉकलेट भी बांटें
CM Yogi Worships At Devipatan Temple: गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन, पूजन-अर्चन किया। उन्होंने मां की आरती उतारी और सुखी, स्वस्थ व समृद्ध उत्तर प्रदेश के लिए प्रार्थना किया।
मुख्यमंत्री ने गोशाला में गुड़-हरा चारा खिलाकर गो माता की सेवा की। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को देख बच्चे उनके पास पहुंचे, जिस पर मुख्यमंत्री ने उनसे स्नेहपूर्वक बातचीत की और चॉकलेट भी दी।
सीएम योगी ने देवीपाटन मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और रात्रि विश्राम किया। शनिवार सुबह दर्शन-पूजन के बाद मंदिर में आये श्रद्धालुओं का उन्होंने अभिवादन स्वीकार किया।
सीएम ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा व स्वच्छता की समुचित व्यवस्था का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री गोशाला में भी गए, उन्होंने यहां गुड़-हरा चारा खिलाकर गोमाता की सेवा की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों, संतों आदि से मुलाकात भी की।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने वाराणसी के लिए प्रस्थान किया। दर्शन-पूजन के दौरान महंत मिथिलेश नाथ योगी, कालीबाड़ी गोरखपुर के महंत रविंद्र दास जी, हनुमानगढ़ी अयोध्या के राजू दास आदि मौजूद रहे।
शुक्रवार को गोंडा में युवाओं को लैपटॉप प्रदान करने के उपरांत बलरामपुर पहुंचे। सीएम योगी ने शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती के 46,800 छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट वितरण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंगेरीलाल के सपने दिखाने से विकास नहीं होता। विकास के लिए समय, समर्पण और स्पष्ट विजन चाहिए। पिछली सरकारों ने उत्तर प्रदेश को माफिया और उपद्रव प्रदेश बनाकर युवाओं के सामने पहचान का संकट खड़ा किया था।
आज वही उत्तर प्रदेश माफिया, कर्फ्यू और दंगा मुक्त होकर देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन रहा है। जिनकी सोच केवल परिवार तक सीमित थी, उन्होंने सैफई तक सोचा, जबकि हमारी सरकार ने प्रदेश की 25 करोड़ जनता को अपना परिवार मानकर उसकी तकदीर बदलने के लिए पूरी ताकत लगाई।