दोनों मुख्य आरोपी गिरफ्तार (सोर्स: सोशल मीडिया)
उत्तर प्रदेश

पुलिस के हत्थे चढ़े राष्ट्रपति भवन के अंगरक्षक पर हमले के मुख्य आरोपी, मुठभेड़ के बाद हुई गिरफ्तारी

President Bodyguard Attackers Arrested: फरार चल रहे दोनों आरोपियों पर बागपत पुलिस अधीक्षक ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान धीरज और मोनू के रूप में हुई।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • राष्ट्रपति भवन में तैनात अंगरक्षक पर हमले मामले में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार

  • पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के गोली लगने से घायल

  • दीपावली पर पटाखे जलाने को लेकर हुआ था विवाद

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में राष्ट्रपति भवन के अंगरक्षक पर हमले के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक आरोपी घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती

अंगरक्षक सौरभ तोमर को गोली मारने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों मुख्य आरोपियों को हिरासत में लिया है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान गांव के ही निवासी धीरज और मोनू के रूप में हुई है।

वारदात में इस्तेमाल तमंचा बरामद

घटना के बाद से फरार चल रहे दोनों आरोपियों पर बागपत पुलिस अधीक्षक ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। थाना रमाला पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो अवैध .315 बोर के तमंचे, दो जिंदा कारतूस और तीन खोखा कारतूस बरामद किए हैं।

सिर में मारी थी गोली

बागपत जिले के थाना रमाला क्षेत्र के गोपालपुर खड़ाना गांव में दिवाली की रात राष्ट्रपति भवन में तैनात बॉडीगार्ड सौरभ तोमर पर जानलेवा हमला किया गया था। पटाखे चलाने को लेकर हुए विवाद के दौरान उनके सिर में गोली मार दी गई थी। आनन फानन में 26 वर्षीय सौरभ को गंभीर हालत में मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन कर सिर में फंसी गोली निकाल दी गई।

घायल जवान की स्थिति

घटना के दौरान गोली दीवार से टकराकर सौरभ के सिर में कान के पीछे जा धंसी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन कर सौरभ के सिर से गोली निकाली। डॉक्टरों के अनुसार वे अब खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत स्थिर है। सौरभ के पिता ने परिवार की आरोपियों से पुरानी रंजिश होने का जानकारी दी थी।

दुनियाभर में Microsoft, Outlook और Teams की सेवाएं फिर से बहाल, करीब 7 घंटे से था सर्वर डाउन

अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने से समाजवादी पार्टी को फायदा या घाटा? 5 प्वॉइंट में जानें

छठ पूजा के नहाय-खाय पर दीघा घाट पहुंचे नितिन नबीन, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, साझा की बचपन की यादें

Chhath Puja 2026: छठ पूजा पर दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों पर जाने से बचें

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उग्रवादियों की गोलीबारी में कुकी महिला की मौत, 2 घायल; 48 घंटे बंद का ऐलान