यूपी में बड़ा बवाल...कब्रिस्तान पर चला बुलडोजर, बागपत में उखड़ा समुदाय, पुलिस पर लगाया आरोप

Baghpat News: यूपी के बागपत में कुछ प्रभावशाली लोगों पर मुस्लिम कब्रिस्तान पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगा है। रात में बुलडोजर से 4 कब्रें खोद दी गईं, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।
Baghpat News, Baghpat cemetery encroachment, Muslim graveyard vandalism, graves uprooted bulldozer, Sarurpur village tension, graveyard land grab, communal tension Uttar Pradesh, police investigation Baghpat, grave desecration incident
यूपी में कब्रिस्तान चलाया बुलडोजर। इमेज-एआई
Updated on

Uttar Pradesh Communal Tension: उत्तर प्रदेश के बागपत से संवेदनशील मामला सामने आया है। जिले के सरूरपुर गांव में उस वक्त तनाव फैल गया, जब कुछ दबंगों पर मुस्लिम समुदाय के कब्रिस्तान पर कब्जा करने की नीयत से कब्रों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा। बताया जा रहा कि आरोपियों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर बुलडोजर से 4 कब्रें खुदवा दीं।

यह पूरी घटना बागपत सिटी कोतवाली क्षेत्र के सरूरपुर गांव की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक रात के वक्त कुछ प्रभावशाली लोगों ने कब्रिस्तान की जमीन को निशाना बनाया। आरोप है कि उन्होंने बुलडोजर मंगवाकर वहां बनी चार कब्रों को तोड़ दिया। जैसे ही सुबह गांव वालों को इसकी भनक लगी, मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों का गुस्सा बढ़ता देख आरोपी वहां से फरार हो गए।

200 साल पुराना है कब्रिस्तान

गांव वालों का कहना है कि यह कब्रिस्तान लगभग 200 साल पुराना है। पीढ़ियों से मुस्लिम समुदाय इसका इस्तेमाल कर रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ भू-माफिया और दबंग इस बेशकीमती जमीन पर नजर गड़ाए हुए हैं। यह पहली बार नहीं है, जब इस जमीन को लेकर विवाद हुआ हो। पहले भी कब्जे की कोशिशें हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने गांव के प्रधान और स्थानीय प्रशासन पर भी लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुराने विवादों पर समय रहते कार्रवाई की गई होती तो आज यह नौबत न आती।

पुलिस का आश्वासन और जांच शुरू

हंगामे की सूचना मिलते सिटी कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने आक्रोशित लोगों को शांत करवाया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद आश्वासन दिया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस फिलहाल दो बिंदुओं पर मुख्य रूप से जांच कर रही है। इसमें पहला दस्तावेजों की पड़ताल है। राजस्व विभाग की मदद से कब्रिस्तान की जमीन के कागजात देखे जा रहे हैं, जिससे मालिकाना हक स्पष्ट हो सके। दूसरा बुलडोजर की तलाश है। पुलिस यह पता लगा रही कि रात में बुलडोजर किसने मंगवाया था और उसका मालिक कौन है। फिलहाल गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com