अयोध्या राम मंदिर (सोर्स- फोटो नवभारत)
अयोध्या

राम मंदिर में शान से लहराया तिरंगा, बच्ची को छोड़ने वालों की तलाश करने वाले पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

Ayodhya Independence Day Celebration: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और दुधमुंही बच्ची को छोड़ने वालों की तलाश करने वाले दो पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Ayodhya Ram Mandir Independence Day 2026: श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दो स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर नियंत्रण कक्ष के उन दो पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया जिन्होंने मन्दिर में दुधमुंही बच्ची को त्याग कर जाने वालों को खोजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

महंत दिनेन्द्रदासजी ने फहराया तिरंगा

बता दें कि तीर्थ क्षेत्र की ओर से श्रद्धालु सुविधा केन्द्र (पीएफसी) के सामने ट्रस्टी महंत दिनेन्द्रदासजी ने तिरंगा फहराया। इसके अलावा पुलिस विभाग की ओर से शेषावतार मन्दिर के समीप ध्वज फहराया गया।

क्षेत्राधिकारी महेंद्र शुक्ला ने सलामी ली। क्षेत्राधिकारी परिसर रंजना गुप्ता सहित, चौकी इंचार्ज सुनील कुमार भी उपस्थित थे।

पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

इस अवसर पर नियंत्रण कक्ष के ब्रजेन्द्र यादव और अवधेश पांडे को सम्मानित भी किया गया। जानकारी के मुताबिक इन दोंनों पुलिसकर्मियों ने राम मंदिर परिसर में मिली दुधमुंही बच्ची के मामले में जांच और परिजनों की तलाश में सक्रिय भूमिका निभाई थी।

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Captain Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र