चंपत राय (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
अयोध्या

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दिया इस्तीफा, अनिल मिश्रा ने भी छोड़ा पद

Champat Rai Resigned: अयोध्या के श्री राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दो ट्रस्टियों के इस्तीफा देने के बाद राम मंदिर चंदा चोरी मामले में हलचल तेज।

प्रिया जैस

Ram Mandir Trust General Secretary Champat Rai: अयोध्या के श्री राम मंदिर से बड़ी खबर सामने आई है। राम मंदिर चंदा चोरी मामले के बाद अयोध्या के श्री राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दो ट्रस्टियों के एक साथ इस्तीफा देने के बाद यूपी में हलचल तेज हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, चंदा चोरी मामले को लेकर FIR दर्ज होने से पहले, कल अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद (VHP) की एक बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में संगठन के कई अहम पदाधिकारी शामिल हुए थे।

VHP की बड़ी बैठक के बाद लिया फैसला

इस बैठक में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और निर्माण कार्य के प्रभारी गोपाल राव के साथ-साथ VHP के महासचिव बजरंग लाल बागरा, केंद्रीय संगठन सचिव मिलिंद परांडे और केंद्रीय संयुक्त संगठन सचिव विनायक राव शामिल थे। बैठक में चंदे से जुड़े विवाद, SIT की जांच और उससे बनी स्थिति पर चर्चा हुई। इस बैठक में VHP अपनी साख को लेकर बहुत चिंतित है। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव और व्यक्तिगत तौर पर चंपत राय एक अहम और प्रभावशाली व्यक्ति हैं, इसलिए उनसे जुड़ा विवाद VHP संगठन की छवि को नुकसान पहुंचा रहा है।

आरोपियों के करीबी होने का पड़ा असर

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पकड़े गए अन्य आरोपी, जैसे कि टिन्नू यादव, चंपत राय के करीबी सहयोगी हैं, जबकि लवकेश और अनुकल्प अनिल मिश्रा के करीबी हैं। इस मुद्दे पर हुई गंभीर बैठक के बाद आज चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से हटने का फैसला लेते हुए इस्तीफा दे दिया।

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

IANS से मिली जानकारी के अनुसार, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, अभी तक चंपत राय या श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है।

8 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

आपको जानकारी दें, कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सभी 8 नामजद आरोपियों को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले में BNS की धाराओं 306, 316(5), 317(4), 317(5), 61 और 3(5) के तहत FIR दर्ज की गई थी। इन सभी आरोपियों पर चोरी, विश्वासघात और आपराधिक षड़यंत्र समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसके बाद इन सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया था। FIR में अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पाण्डेय, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव, श्री राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू का नाम शामिल हैं। सभी आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि मामले में कई अहम राज सामने आएंगे। साथ ही यह भी पता चलेगा कि आरोपियों ने कैसे इस चढ़ावा चोरी कांड को अंजाम दिया।

बिहार में फिर शुरू होगी शराब की बिक्री? शराबबंदी पर उठ रहे सवालों के बीच बड़ा अपड़ेट, सरकार ने किया अहम बदलाव

मैं RSS की भी रक्षा करुंगा, अगर उनकी अभिव्यक्ति को दबाने की कोशिश होगी...राहुल गांधी का बड़ा बयान

रामेश्वरम से निकले थे समुद्र में, पहुंच गए श्रीलंका की जेल! भारतीय मछुआरों की गिफ्तारी से बढ़ा तनाव

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

शरीयत मानने वाले अल्लाह के सिवा किसी की इबादत नहीं कर सकते... लाल किले से वंदे मातरम गायन पर अबू आजमी का बयान