अयोध्या राम मंदिर (सौजन्य-IANS) 
अयोध्या

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार, नए खुलासे होने के मिले संकेत!

Ayodhya Ram Mandir Donations Embezzlement Case: उत्तर प्रदेश के अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने 8 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब आगे पूछताछ की जा रही है।

प्रिया जैस

SIT Ayodhya Ram Mandir Donations Embezzlement: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सभी 8 नामजद आरोपियों को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले में BNS की धाराओं 306, 316(5), 317(4), 317(5), 61 और 3(5) के तहत FIR दर्ज की गई थी। इन सभी आरोपियों पर चोरी, विश्वासघात और आपराधिक षड़यंत्र समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसके बाद इन सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया था। FIR में अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पाण्डेय, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव, श्री राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू का नाम शामिल हैं। सभी आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि मामले में कई अहम राज सामने आएंगे। साथ ही यह भी पता चलेगा कि आरोपियों ने कैसे इस चढ़ावा चोरी कांड को अंजाम दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार

इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की गई थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी की जांच को लेकर दायर एक जनहित याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। हालांकि, कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री इस मामले को सूचीबद्ध करेगी।

इसी बीच, सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा गठित तीन सदस्यीय एसआईटी ने गृह सचिव को अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंप दी। लखनऊ के डिविजनल कमिश्नर विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय एसआईटी ने हाल ही में राज्य सरकार को अपनी शुरुआती रिपोर्ट सौंपी है। हालांकि, मंदिर के फंड में कथित हेराफेरी की विस्तृत जांच अभी भी जारी है।

सांसद और नेताओं ने गिरफ्तारी को सराहा

अयोध्या राम मंदिर में चंदा चढ़ावा में कथित हेराफेरी के मामले पर BJP सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, "विपक्ष के कुछ कहने से पहले ही ट्रस्ट ने खुद FIR दर्ज कराई। एक SIT बनाई गई। आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। सरकार जो कार्रवाई कर रही है, उससे ज्यादा निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई नहीं हो सकती थी।"

अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले में दर्ज FIR पर मंत्री राम कृपाल यादव कहते हैं, "प्रशासन मुस्तैदी से काम कर रहा है। सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह सही कदम है।"

अरविंद केजरीवाल आज श्रीराम के करेंगे दर्शन

बता दें, कि आज आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल अयोध्या में राम मंदिर जाएंगे। केजरीवाल भगवान श्री राम के दर्शन करेंगे और साधु-संतों से मुलाकात भी करेंगे। उनका यह दौरा चढ़ावे में कथित चोरी की जांच कर रही एसआईटी पर सवाल उठाने के एक दिन बाद हो रहा है।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे