अयोध्या राम मंदिर (सोर्स: सोशल मीडिया)
अयोध्या

अयोध्या में राम मंदिर के कर्मियों के लिए नया ड्रेस कोड लागू, चढ़ावा चोरी मामले के बाद उठाये गए सख्त कदम

Ram Mandir Donation Counting New Rules: गिनती के दौरान सुरक्षा एजेंसी, पुलिस, बैंक और ट्रस्ट के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रहती है। काउंटिंग में लगे कर्मचारियों की आवाजाही पर भी नियंत्रण बढ़ाया गया।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • बिना जेब की डांगरी पहन चढ़ावा गिन रहे हैं मंदिर के कर्मचारी

  • चढ़ावे की गिनती के दौरान सुरक्षा और निगरानी के लिए कई स्तर की हुई व्यवस्था

  • गिनती के दौरान दो बैंककर्मी और ट्रस्ट के दो प्रतिनिधि भी रहते हैं शामिल

Ayodhya Ram Mandir Donation Counting Rules: अयोध्या ​स्थित राम मंदिर में चंदा चोरी प्रकरण के बाद अब मंदिर ट्रस्ट बेहद सर्तक हो गया है। अब रामलला के दरबार में आने वाले चढ़ावे की गिनती करने के प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती अब पहले की तरह नहीं होगी।

चढ़ावे की रकम की सुरक्षा और काउंटिंग प्रक्रिया में पारदर्शता बनाए रखने के लिहाज से व्यवस्था में कई बड़े और अहम बदलाव किए हैं। अब कैश की गिनती करने वाले कर्मचारियों के लिए नए तरह का इंतज़ाम किया गया है। अब इन कर्मचारियों को बिना जेब वाली डांगरी पहनना होता है। इस नियम को लागू हुए लगभग एक पखवाड़ा ​बीत चुका है।

कई स्तर पर चढ़ावे की सुरक्षा

कर्मचारियों को बिना जेब वाली डांगरी पहनने के साथ-साथ चढ़ावे की गिनती के दौरान सुरक्षा और निगरानी के लिए कई स्तर की व्यवस्था की गई है। इसके अंतर्गत चढ़ावे ​की गिनती के वक्त एसआईएस सिक्योरिटी के पांच कर्मचारी निगरानी में तैनात रहते हैं। चढ़ावा चोरी प्रकरण सामने आने के बाद दो पुलिसकर्मियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की गई है।

तीन स्तर पर एंट्री होती है दर्ज

राम मंदिर में काउंटिंग प्रक्रिया में दो बैंककर्मी और शामिल रहते ट्रस्ट के दो प्रतिनिधि भी हैं। इस तरह नकदी की गिनती के दौरान सुरक्षा एजेंसी, पुलिस, बैंक और ट्रस्ट के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रहती है। काउंटिंग में लगे कर्मचारियों की आवाजाही पर भी नियंत्रण बढ़ाया गया है।

अब तीन स्तर पर एंट्री दर्ज की जाती है। राम मंदिर में चढ़ावे की नकदी और आभूषणों की कथित चोरी व हेराफेरी का मामला सामने आने के बाद ट्रस्ट ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। बता दें कि चंदा चोरी प्रकरण सामने आने के बावजूद रामलला के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कोई कमी नहीं हुई है।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज ने 14.70 करोड़ रुपये में संसदीय क्षेत्र मछलीशहर में क्या क्या बनवाया?

DMK ने दिया केंद्र सरकार का साथ, संसद में दो-तिहाई बहुमत की राह आसान? परिसीमन बिल से पहले बड़ा सियासी उलटफेर

परिसीमन बिल को लेकर उद्धव ठाकरे गुट का सामना से मोदी सरकार पर तीखा हमला, DMK और शरद पवार गुट को भी घेरा

India Sugar Stock Shortage: 30 लाख टन तक घट सकता है चीनी का भंडार! क्या बढ़ेंगी चीनी की कीमतें?