राम मंदिर के बाद अब कृष्ण मंदिर की बारी! BJP नेता का दावा- मथुरा में बनेगा भव्य मंदिर, योगी की होगी हैट्रिक

Mathura Krishna Janmabhoomi Temple: भाजपा नेता रविकांत मिश्रा ने कहा कि भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर की तर्ज पर मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनेगा।
ravikant mishra
भाजपा नेता रविकांत मिश्रा(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • रविकांत मिश्रा ने मथुरा में भव्य श्रीकृष्ण मंदिर बनने का दावा किया

  • 2027 में योगी के नेतृत्व में BJP की हैट्रिक का भरोसा जताया

  • मथुरा-वृंदावन से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई, विपक्ष पर निशाना साधा

UP Assembly Election 2027 BJP: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में मथुरा के गौ ग्राम परखम में भाजपा की अहम योजना एवं चिंतन बैठक आयोजित की जा रही है।

बैठक में शामिल होने के लिए नोएडा से पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता रविकांत मिश्रा ने कार्यक्रम स्थल पर नवभारत से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर निशाना साधा।

साथ ही उन्होंने अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर की तर्ज पर मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनने का दावा किया। मिश्रा ने सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में साल 2027 में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनने का भरोसा जताया। बातचीत के दौरान उन्होंने मथुरा-वृंदावन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा भी जाहिर की।

ravikant mishra
सपा के पोस्टर से फोटो गायब, मीटिंग के बीच नेताओं में हाथापाई; गोरखपुर में अखिलेश के दौरे से पहले बढ़ी रार

अखिलेश यादव, ओवैसी और चंद्रशेखर पर साधा निशाना

रविकांत मिश्रा ने प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों और विपक्षी दलों की भूमिका को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने अखिलेश यादव, असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद पर निशाना साधते हुए भाजपा की राजनीतिक विचारधारा और सरकार के कामकाज का समर्थन किया।

उनके बयान से साफ संकेत मिला कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में विपक्षी दलों के खिलाफ आक्रामक राजनीतिक रणनीति के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।

मथुरा में भी बनेगा भव्य श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर

मथुरा के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का जिक्र करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि जिस तरह अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बना है, उसी तरह मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण होगा।

उनका यह बयान मथुरा की धार्मिक और राजनीतिक चर्चाओं के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा लंबे समय से धार्मिक और राजनीतिक विमर्श का हिस्सा रहा है।

योगी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार का दावा

रविकांत मिश्रा ने दावा किया कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा साल 2027 के विधानसभा चुनाव में फिर से जीत हासिल करेगी और लगातार तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को आगामी चुनाव में पार्टी की मजबूती का आधार बताया।

मथुरा-वृंदावन से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

बातचीत का एक अहम पहलू उस समय सामने आया, जब रविकांत मिश्रा ने मथुरा-वृंदावन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा जाहिर की। उनके इस बयान के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चाएं शुरू हो सकती हैं। हालांकि, भाजपा की ओर से आगामी चुनाव के लिए प्रत्याशियों को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

परखम में आयोजित भाजपा की योजना बैठक में जहां साल 2027 के चुनाव की रणनीति, संगठन की मजबूती और राजनीतिक चुनौतियों पर मंथन हो रहा है, वहीं रविकांत मिश्रा के बयानों ने मथुरा की सियासत में नए राजनीतिक संकेत दे दिए हैं।

ravikant mishra
अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए