योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
अयोध्या

'कई बार अयोध्या गए, फिर भी नहीं लगी भनक', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर अखिलेश यादव का CM योगी पर तंज

Akhilesh Yadav VS Yogi Adityanath: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अखिलेश यादव ने CM योगी पर जमकर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने CCTV फुटेज से भी छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

अमन मौर्या

Ayodhya Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या में भगवान राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले पर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी पर फिर से हमला बोला। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री के बार-बार अयोध्या आने के बावजूद मंदिर में चोरी की उनको कोई जानकारी नहीं मिली। अखिलेश यादव ने राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि क्या मुख्यमंत्री अयोध्या के लगातार दौरों का रिकॉर्ड इसलिए बना रहे थे ताकि वहां हो रही चोरियों की निगरानी कर सकें?

सरकार पर गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिनके लिए डोनेशन फर्स्ट है, नेशन नहीं है। मैं कई बार जवाब दे चुका हूं कि केदारेश्वर धाम इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम राम के दर्शन करने जाएंगे, लेकिन सवाल हमारे दर्शन का नहीं है। जो मुख्यमंत्री अयोध्या जाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रहे थे वहां पर जाने के बाद भी उन्हें इस बात की जानकारी नहीं मिली। तभी तो कहावत बनी है चिराग तले अंधेरा। कितनी बार गए हैं उसके बाद भी इस बात की खबर नहीं है।

CCTV फुटेज में हुई छेड़छाड़: अखिलेश

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, जनमानस में यह संदेश गया है कि सरकार के पास चंदे की चोरी और दूसरे कई मुद्दों पर कोई जवाब नहीं है। SIT की रिपोर्ट में ही कहा गया है कि CCTV फ़ुटेज के साथ छेड़छाड़ की गई थी। ऐसा कैसे हो सकता है कि इतने दौरे करने के बावजूद, उन्हें(मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) पता नहीं चला कि ऐसी घटनाएँ हो रही थीं?

CM योगी ने किया पलटवार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक रैली को संबोधित करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि मैं कल सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक बयान पढ़ रहा था। वे कह रहे थे कि उनकी सरकार आएगी तो अयोध्या को धार्मिक नगरी बनाएगी। आप क्या धार्मिक नगरी बनाएंगे। राम भक्तों पर गोली आप ही सरकार ने चलाई थी। सपा की सरकार ने। आज जब अयोध्या त्रेतायुग का स्मरण करा रही है तो आपके मुंह में भी पानी आने लग गया है।

बता दें, एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट आने के बाद मामले पर एफआईआर कराया गया। पुलिस ने 8 लोगो पर कार्रवाई करते हुए उनको गिरफ्तार किया और उनके ठिकानों पर लगातार छापेमारी भी की जा रही है।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक