आराधना मिश्रा ‘मोना’ Source- Social Media
उत्तर प्रदेश

यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा मोना बनीं प्रदेश अध्यक्ष; इमरान मसूद को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

UP Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की खबर सामने आई है। आराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी सामने आई है।

प्रत्यूष कुमार, अर्पित शुक्ला

UP Congress New President:यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है। उन्हें अजय राय की जगह जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा संगठन को मजबूत करने के लिए देवेंद्र निषाद और आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आपको बता दें कि आराधना मिश्रा प्रतापगढ़ की रामपुर खास विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं और कांग्रेस विधायक दल की नेता भी हैं। वह वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। इमरान मसूद सहारनपुर से लोकसभा सांसद हैं। यूपी कांग्रेस में यह बदलाव 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल

कौन हैं आराधना मिश्रा ‘मोना’?

आराधना मिश्रा ‘मोना’ प्रतापगढ़ की रामपुर खास विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक और उत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की नेता हैं। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की बेटी हैं।

प्रमोद तिवारी रामपुर खास सीट से लगातार नौ बार विधायक रह चुके हैं। आराधना मिश्रा भी इस सीट से तीन बार विधायक चुनी गई हैं। तिवारी परिवार का रामपुर खास सीट से करीब 47 वर्षों से राजनीतिक जुड़ाव रहा है।

आराधना मिश्रा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ भी राजनीतिक अभियानों में सक्रिय रही हैं। वह प्रियंका गांधी के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान से भी जुड़ी रही थीं।

इमरान मसूद को सौंपी गई यह जिम्मेदारी

पार्टी ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी है। यह पत्र केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी किया गया है। कांग्रेस ने इमरान मसूद को प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। वहीं, आलोक प्रसाद और देवेंद्र निषाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस ने इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। इसके अलावा पार्टी ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल के नेता के तौर पर चौधरी वीरेंद्र सिंह की नियुक्ति को भी मंजूरी दी है।

कई दिनों से थी चर्चा

बीते कई दिनों से यूपी कांग्रेस नेतृत्व में बदलाव की चर्चा चल रही थी। यूपी कांग्रेस का प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम को बनाए जाने के बाद से ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की चर्चाओं ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया था। सूत्रों के मुताबिक, राजेंद्र पाल गौतम पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष की कमान किसी और को दिए जाने के पक्ष में थे। वह इस मसले पर कई मर्तबा पार्टी नेतृत्व को बता भी चुके थे। बदलाव के साथ ही उन्होंने आराधना मिश्रा का नाम प्रदेश अध्यक्ष के लिए सुझाया था।

क्या कुमार विश्वास जाएंगे राज्यसभा, भाजपा के इस सियासी दांव से कितना नफा-नुकसान; CM योगी से मिलेगी हरी झंडी?

Pargat Singh: परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वड़िंग की जगह संभालेंगे कमान

Kal Ka Mausam: 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली, UP, बिहार से नॉर्थ ईस्ट तक, जानें IMD का ताजा अपडेट

ज्ञानु नहीं तो नंदु का इस्तीफा लेंगे... अभिजीत दीपके ने दी PM मोदी के इस्तीफे की चेतावनी!

Jantar Mantar Protest: जंतर मंतर पर बवाल, सैकड़ों लोगों के किया गया डीटेन; आज दिन भर क्या-किया हुआ?