वार्ड नंबर 8 स्थित सारी लवेरिया की दलित बस्ती में गंदगी (सोर्स- नवभारत लाइव)
उत्तर प्रदेश

लखनऊ से फोन आए तभी होती है सफाई! अलीगढ़ नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

Aligarh Smart City Cleanliness Issue: अलीगढ़ में वार्ड नंबर 8 स्थित सारी लवेरिया की दलित बस्ती में गंदगी के अंबार ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। लोगों में नगर निगम के प्रति भारी आक्रोश है।

प्रदीप कुमार रावत, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • वार्ड नंबर-8 की सारी लवेरिया दलित बस्ती में वर्षों से सफाई नहीं हुई

  • स्थानीय लोगों का आरोप नगर निगम में शिकायत बेअसर

  • बस्ती की गलियों में जगह-जगह गंदगी जमा हो गई

Aligarh Cleanliness Issue: अलीगढ़ स्मार्ट सिटी की तस्वीर संवारने के दावों के बीच नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। वार्ड नंबर 8 स्थित सारी लवेरिया की दलित बस्ती में गंदगी के अंबार ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। लंबे समय से सफाई नहीं होने से परेशान बस्ती के लोगों में नगर निगम और जनप्रतिनिधियों के प्रति भारी आक्रोश है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बस्ती की गलियों में जगह-जगह गंदगी जमा है। नियमित सफाई नहीं होने के कारण लोगों को नारकीय परिस्थितियों में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। कई वर्षों से बनी इस समस्या के समाधान के लिए नगर निगम अधिकारियों, वार्ड पार्षद और मेयर से बार-बार शिकायत की गई, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।

शिकायतों के बाद भी नहीं सुधरे हालात

बस्ती के लोगों का कहना है कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए लगातार शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। गंदगी के कारण बस्ती में बीमारियों का खतरा बना हुआ है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सफाईकर्मी नहीं पहुंचते, लेकिन जब लखनऊ तक फोन किया जाता है, तभी बस्ती में सफाई कर्मचारी दिखाई देते हैं।

क्या सफाई के लिए लखनऊ से फोन जरूरी?

सारी लवेरिया की बदहाल सफाई व्यवस्था ने अलीगढ़ नगर निगम के दावों और जमीनी हकीकत के बीच अंतर उजागर कर दिया है। सवाल यह है कि जब नगर निगम के पास सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारी और संसाधन मौजूद हैं, तो फिर एक बस्ती के लोगों को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार शिकायत क्यों करनी पड़ रही है?

मेयर और नगर आयुक्त, आखिर वार्ड नंबर 8 की सारी लवेरिया को गंदगी से कब मिलेगी मुक्ति? क्या नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करना नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है? वर्षों से परेशान बस्ती के लोगों की फरियाद आखिर कब सुनी जाएगी?

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बस्ती में तत्काल सफाई अभियान चलाकर नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें गंदगी और बीमारियों के खतरे से राहत मिल सके।

EPFO की नई सुविधाएं शुरू, WhatsApp पर चेक करें PF बैलेंस; ₹1,000 तक रकम का ऑटो सेटलमेंट

CM नंबर 1 बने योगी आदित्यनाथ, बेस्ट चीफ मिनिस्टर श्रेणी में शीर्ष पर यूपी के मुख्यमंत्री

दिल्ली में सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, स्वास्थ्य का हालचाल लिया; याद किए यूपीए के दिन

सुकेश चंद्रशेखर केस में सुनवाई टली, बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही नहीं पहुंची कोर्ट....अदालत ने सुनाई फटकार

झुंझुनूं में 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराई मशीन, करंट लगने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत