अलीगढ़ AMU छात्रसंघ चुनाव में दीवारों पर प्रचार पड़ा भारी, उम्मीदवारों की उम्मीदवारी हो सकती है रद्द

Aligarh AMU News: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में छात्रसंघ एवं कोर्ट चुनाव 2026-27 को लेकर दीवारों, भवनों और सार्वजनिक संपत्तियों पर चुनावी नारे, नाम या चुनाव चिह्न लिखने पर प्रतिबंध लगाया।
Aligarh Muslim University
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • एएमयू छात्रसंघ चुनाव को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी

  • नियम तोड़ने वाले उम्मीदवारों की उम्मीदवारी हो सकती है रद्द

  • विश्वविद्यालय की संपत्तियों की स्वच्छता और गरिमा बनाए रखने की हिदायत

AMU Students Union Elections: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में छात्रसंघ एवं कोर्ट चुनाव 2026-27 को लेकर चुनावी प्रचार के दौरान विश्वविद्यालय की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चुनाव प्रचार के नाम पर दीवारों, भवनों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अनधिकृत लेखन करने वाले उम्मीदवारों की उम्मीदवारी भी रद्द की जा सकती है।

इस संबंध में मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. जावेद तालिब ने अतिरिक्त अत्यावश्यक सूचना जारी कर सभी प्रत्याशियों को चुनावी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

दीवारों पर चुनावी प्रचार पूरी तरह प्रतिबंधित

जारी आदेश के मुताबिक, विश्वविद्यालय की दीवारों, भवनों, सड़कों और अन्य संपत्तियों पर स्प्रे पेंट, पेंट, मार्कर या स्याही के माध्यम से नाम, नारे, चुनाव चिह्न अथवा प्रचार संदेश लिखना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। चुनाव प्रचार के दौरान विश्वविद्यालय की संपत्तियों को गंदा करने या उन्हें नुकसान पहुंचाने की किसी भी गतिविधि को गंभीरता से लिया जाएगा।

AMU student union elections guidelines
एएमयू छात्रसंघ चुनाव को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी(सोर्स: नवभारत लाइव)
Aligarh Muslim University
AMU में बवाल! मेस के खाने और सफाई को लेकर छात्राओं का प्रदर्शन, प्रॉक्टर टीम पर धक्का-मुक्की का आरोप- VIDEO

उम्मीदवारों पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

मुख्य चुनाव अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि विश्वविद्यालय की संपत्तियों पर अनधिकृत लेखन या भित्तिचित्र बनाने में प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से शामिल पाए जाने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द करने तक का निर्णय लिया जा सकता है।

AMU student union elections guidelines
एएमयू छात्रसंघ चुनाव को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी(सोर्स: नवभारत लाइव)
Aligarh Muslim University
AMU में फूटा छात्राओं का भयंकर गुस्सा! मेस के घटिया खाने पर बवाल, प्रॉक्टर टीम पर धक्का-मुक्की का आरोप- VIDEO

अनधिकृत लेखन तत्काल साफ कराने के निर्देश

चुनाव अधिकारी ने सभी उम्मीदवारों को यह भी निर्देश दिया है कि उनके नाम से विश्वविद्यालय परिसर में पहले से मौजूद अनधिकृत लेखन और भित्तिचित्रों को तत्काल साफ कराया जाए। इसके साथ ही प्रत्याशियों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान विश्वविद्यालय की संपत्तियों की स्वच्छता और गरिमा बनाए रखने की हिदायत दी गई है।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) प्रशासन के इस सख्त रुख से स्पष्ट है कि छात्रसंघ एवं कोर्ट चुनाव में प्रचार के नाम पर सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं होगी। सभी प्रत्याशियों को निर्धारित नियमों के दायरे में रहकर ही चुनाव प्रचार करना होगा।