EPFO की नई सुविधाएं शुरू, WhatsApp पर चेक करें PF बैलेंस; ₹1,000 तक रकम का ऑटो सेटलमेंट

EPFO WhatsApp Service: EPFO ने WhatsApp पर PF बैलेंस और पासबुक देखने की सुविधा शुरू की है। वहीं, पात्र निष्क्रिय खातों में ₹1,000 तक की रकम का ऑटो सेटलमेंट होगा।

EPFO New Feature: मंत्री मनसुख मांडविया ने EPFO ​​अधिकारियों से कर्मचारियों के कल्याण को नवाचार के केंद्र में रखने का आग्रह किया। मंत्री मनसुख मांडविया ने WhatsApp के जरिए EPFO ​​सेवाएं शुरू कीं। इनमें पीएफ बैलेंस की जांच, पिछले पांच लेन-देन देखना और पासबुक की जानकारी हासिल करना शामिल है। इसमें 1 लाख खातों को लाभ मिला है, जिसमें ₹5 करोड़ की राशि शामिल है। EPFO अपने करोड़ों सदस्यों के लिए दो नई सुविधाएं शुरू करने की तैयारी में है। WhatsApp के जरिए PF सेवाएं मिलने और लंबे समय से बंद पड़े खातों में ₹1,000 तक की रकम का ऑटोमैटिक सेटलमेंट किए जाने की योजना है। जानिए इन सुविधाओं से नौकरीपेशा लोगों को क्या फायदा हो सकता है और किन जानकारियों का अभी इंतजार है।

संबंधित खबरें

No stories found.