युवती ने SSP से सुरक्षा की गुहार लगाई (सोर्स- फोटो नवभारत)
उत्तर प्रदेश

हिंदू युवक से शादी करना पड़ा भारी; परिवार ने दी जान से मारने की धमकी, युवती ने SSP से लगाई सुरक्षा की गुहार

Aligarh Marriage News: परिवार की मर्जी के खिलाफ युवती ने गौतम बुद्ध नगर के आर्य समाज मंदिर में हिंदू युवक से शादी कर ली। परिवार से जान का खतरा बताते हुए युवती ने SSP से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Interfaith Marriage Aligarh: पसंद के युवक से शादी करने का फैसला एक मुस्लिम युवती के लिए अब सुरक्षा का सवाल बन गया है। परिवार की मर्जी के खिलाफ युवती ने गौतम बुद्ध नगर के आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से एक हिंदू युवक के साथ विवाह कर लिया। शादी के बाद युवती ने अपने परिवार से जान का खतरा बताते हुए एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

थाना सासनी गेट क्षेत्र के भुजपुरा में है युवती का मायका

युवती का मायका थाना सासनी गेट क्षेत्र के भुजपुरा में बताया गया है, जबकि शादी के बाद वह अपने पति के साथ महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के भोपतपुर गडराना में रह रही है।

युवती का आरोप है कि उसके परिजन उसकी शादी उसकी पसंद के युवक से कराने के बजाय एक अधेड़ व्यक्ति से निकाह कराना चाहते थे। परिवार के इस फैसले से परेशान होकर उसने अपनी जिंदगी का फैसला खुद लेने का कदम उठाया। युवती के मुताबिक उसने अपनी इच्छा से घर छोड़ा और गौतम बुद्ध नगर पहुंचकर आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार युवक से शादी कर ली।

एसएसपी से मांगी सुरक्षा

शादी के बाद सामने आई युवती की एसएसपी से सुरक्षा की गुहार ने मामले को संवेदनशील बना दिया है। युवती का कहना है कि परिवार उसकी शादी से नाराज है और उसे अपने परिजनों से खतरा है। इसी आशंका के चलते उसने पुलिस प्रशासन से अपने और पति की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

अब पुलिस के सामने सबसे अहम सवाल युवती की सुरक्षा और उसकी ओर से लिए गए विवाह संबंधी फैसले की स्वतंत्रता का है। युवती की शिकायत के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच और दोनों पक्षों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे