भोपाल में 12 दिसंबर को जुटेंगे राहुल गांधी समेत विपक्षी दिग्गज, आखिर लाल परेड ग्राउंड पर क्यों अटक रहा पेंच?

Samvidhan Raksha March Bhopal: भोपाल में 12 दिसंबर को होने वाले कांग्रेस के संविधान रक्षा मार्च को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, लाल परेड ग्राउंड की अनुमति के लिए पुलिस कमिश्नर ऑफिस में सौंपा ज्ञापन।
Rahul Gandhi Bhopal Visit Samvidhan Raksha March Bhopal
संविधान रक्षा मार्च की तैयारी में जुटी कांग्रेस (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • राजधानी भोपाल में 12 दिसंबर को प्रस्तावित कांग्रेस के संविधान रक्षा मार्च की तैयारियां तेज।

  • लाल परेड ग्राउंड की अनुमति के लिए कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन।

  • कांग्रेस ने कार्यक्रम से 7 दिन पहले मैदान उपलब्ध कराने की मांग की।

Rahul Gandhi Bhopal Visit: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 12 दिसंबर को प्रस्तावित कांग्रेस पार्टी के संविधान रक्षा मार्च के आयोजन को लेकर सियासी और प्रशासनिक सरगर्मियां तेज हो गई है।

दरअसल, कार्यक्रम के लिए लाल परेड ग्राउंड की अनुमति और तय किए गए समय से पहले मैदान उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन और मैदान को लेकर कांग्रेस पार्टी ने दिया यह तर्क

ज्ञापन सौंपने के बाद कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने राजधानी भोपाल प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा साफ कहा कि पिछले तीन-चार महीनों में लाल परेड ग्राउंड पर कई राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित हो चुके हैं, ऐसे में कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम के लिए मैदान देने में परहेज क्यों किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भी समान रूप से मैदान उपलब्ध कराया जाना चाहिए और पार्टी प्रशासन के फैसले का इंतजार कर रही है। प्रतिनिधिमंडल में सुखदेव पांसे, प्रवीण सक्सेना और अन्य कांग्रेस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

7 दिन पहले मैदान क्यों जरूरी?

कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने यह साफ कर दिया है कि प्रस्तावित आयोजन में 1 से 1.5 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। इतनी बड़ी भीड़ और कार्यक्रम को देखते हुए लाल परेड ग्राउंड को उपयुक्त स्थल माना गया है। मुकेश नायक के अनुसार, डोम साउंड सिस्टम बैरिकेडिंग सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं करने में काफी समय लगता है। इसलिए कार्यक्रम की तारीख से कम से कम सात दिन पहले मैदान उपलब्ध कराया जाना जरूरी है। जिससे अनुमति या स्थल को लेकर होने वाली किसी भी देरी से तैयारियां प्रभावित न हों।

Rahul Gandhi Bhopal Visit Samvidhan Raksha March Bhopal
Reality Check: ग्वालियर की सरकारी संजीवनी क्लीनिक के हाल-बेहाल, मौके पर नहीं मिले डॉक्टर, हर जगह कचरे का अंबार

दिग्गज नेताओं के जुटने का दावा और मार्च का रूट

कांग्रेस पार्टी के मुताबिक, 12 दिसंबर को होने वाले संविधान रक्षा मार्च में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत देशभर के प्रमुख विपक्षी नेताओं के शामिल होने की संभावना है। तय योजना के तहत नेताओं और कार्यकर्ताओं की पदयात्रा बोर्ड ऑफिस चौराहे स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद जेल रोड होते हुए लाल परेड ग्राउंड तक पहुंचने की प्रस्तावित है।

Rahul Gandhi Bhopal Visit Samvidhan Raksha March Bhopal
रविवार को सागर आएंगे जेपी नड्डा, BJP निकालेगी पदयात्रा, CM मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष भी होंगे शामिल