गिरफ्तार आरोपी (सोर्स- नवभारत लाइव)
उत्तर प्रदेश

Aligarh: डेटिंग एप पर दोस्ती; फिर ‘वीम हाल’ में बुलाकर वीडियो, 26 युवकों से 7 लाख की कथित वसूली का खुलासा

Aligarh Blackmailing Case: डेटिंग एप के जरिए युवकों से दोस्ती कर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में AMU के BBA छात्र को गिरफ्तार किया है।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Aligarh Dating App Blackmailing Case: डेटिंग एप पर दोस्ती कर युवकों को मिलने के लिए बुलाना, फिर कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करना और रकम वसूलना..अलीगढ़ में ऐसे ही एक कथित गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह ने पिछले करीब छह महीने में 26 लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे लगभग सात लाख रुपये की वसूली की है। मामले में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के बीबीए छात्र शहजिल को गिरफ्तार किया गया है।

डेटिंग एप ग्रिंडर और माय बॉय के माध्यम से युवकों से करते थे दोस्ती

पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य चर्चित डेटिंग एप ग्रिंडर और माय बॉय के माध्यम से युवकों से संपर्क करते थे। इसके बाद दोस्ती बढ़ाकर उन्हें मुलाकात के लिए तैयार किया जाता था। आरोप है कि शहर से करीब 50 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले युवकों को निशाना बनाया जाता था।

मुलाकात के लिए उन्हें कथित तौर पर ‘वीम हाल’ में बुलाया जाता और वहां आपत्तिजनक वीडियो बनाए जाते थे। इसके बाद वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर कथित तौर पर रकम वसूली जाती थी।

एटीएस पद पर कार्यरत कर्मचारी के बेटे ने पुलिस से की शिकायत

मामले का खुलासा उस समय हुआ जब एएमयू में एटीएस पद पर कार्यरत एक कर्मचारी के 19 वर्षीय बेटे ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की तो कथित गिरोह की गतिविधियां सामने आईं। पुलिस ने एएमयू के बीबीए छात्र शहजिल को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शहजिल के साथ मन्नान, भोला भाई और ऑगी समेत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह में कितने लोग सक्रिय थे और कथित तौर पर वसूली गई रकम का लेनदेन किस माध्यम से किया जाता था।

यह पूरा मामला अलीगढ़ के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र और एएमयू परिसर से जुड़ा बताया गया है। पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन, चैट, डेटिंग एप पर हुई बातचीत और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। साथ ही पुलिस कथित तौर पर ब्लैकमेल किए गए अन्य लोगों की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस की जांच में सामने आने वाले डिजिटल साक्ष्य इस मामले की पूरी तस्वीर साफ कर सकते हैं।

BRICS Summit 2026 LIVE: संयुक्त घोषणापत्र पर सहमति बनी; भारत पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग

BRICS Summit: वर्ल्ड लीडर से पीएम मोदी की मुलाकात का दौर, चीन के राष्ट्रपति पहुंचे दिल्ली

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

टीएमसी के नाम और चिन्ह विवाद पर आज आ सकता है फैसला, दिल्ली में चुनाव आयोग की दोनों गुटों के साथ बैठक

J&K Terror Probe: NIA की कश्मीर में 7 जगहों पर छापेमारी, पाकिस्तान लिंक और OGW नेटवर्क की जांच तेज