अखिलेश यादव (फोटो-सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का एक्शन! फिल्मी स्टाइल में फांद गए बैरिकेडिंग, देखती रह गई पुलिस-Video

Akhilesh Yadav News: राजधानी दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान अखिलेश यादव बैरिकेडिंग फांद गए। इस दौरान दिल्ली पुलिस देखती रह गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Saurabh Pal

'INDIA' Against SIR: राजधानी दिल्ली की सियासत गरमायी हुई है। कथित वोट चोरी और स्पेशल वोटर लिस्ट रिवीजन के खिलाफ इंडिया गठबंधन के 300 सांसद नई दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं। संसद के मकर द्वार से लेकर भारतीय चुनाव आयोग के कार्यालय तक विपक्षी सांसद विरोध मार्च निकाल रहे थे। इसी दौरान चुनाव के के कार्यालय से कुछ दूर पहले पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाकर सांसदों को रोक दिया। इस दौरान सपा सुप्रीमो बैरिकेंडिग लांघ गए।

इंडिया गठबंधन के इस विरोध प्रदर्शन में लगभग सभी विपक्षी दलों के सासंद व प्रमुख नेता मौजूद थे। जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, डिंपल यादव, शरद पवार के अलावा टीएमसी व DMK के सभी सांसद शामिल हुए।

पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर विपक्षी सांसदों को रोका

चुनाव आयोग के दफ्तर से कुछ दूर पहले जब सुरक्षाकर्मियों ने इंडिया गठबंधन के नेतृत्व चल रहे विरोध मार्च को रोक दिया तो अखिलेश यादव भीड़ को चीरते हुए बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। इसके बाद दूसरे प्रयास में वे पत्रकारों के बीच पहुंच गए। इस दौरान मौके पर तैनात सभी पुलिस कर्मचारी देखते रह गए।

फिल्मी स्टाइल में बैरिकेडिंग लांघ गए अखिलेश यादव

पत्रकारों के बीच पहुंचते ही सपा सुप्रीमो ने जेब से वोटर रिवीजन लिस्ट के विरोध वाला एक पोस्टर निकाल कर हवा में लहरा दिया। इसके बाद पत्रकारों ने पूछा कि आप बैरिकेडिंग फांद गए। इस पर अखिलेश यादव पोस्टर की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इसके लिए हमें कूदना पड़ा। अखिलेश यादव के बैरिकेडिंग फांदने के बाद पीछे से अन्य सपा सांसद भी बैरिकेडिंग फांदने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो शेयर करते हुए विपक्षी सांसद के बैरिकेडिंग लांघने की तारीफ कर रहे हैं। साथ सपा सुप्रीमों के फिटनेस की भी चर्चा हो रही है।

राहुल, खड़गे, अखिलेश, प्रियंका हिरासत में लिए गए

विपक्षी सासंदों के सामने पुलिस असहाय दिख रही थी। इसके बाद स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सभी सांसदों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सासंदों को वैन में भरकर सेंट्रल दिल्ली ले जाया गया। इसके बाद विरोध मार्च रुक गया।

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या