जिलाधिकारी मनीष बंसल (सोर्स- फोटो नवभारत)
आगरा

240 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल 20 अगस्त को पहुंचेगा आगरा, ताजमहल के दीदार के साथ निवेश पर होगी विशेष चर्चा

Japan Delegation Agra 2026: जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर के नेतृत्व में 240 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 20 अगस्त को आगरा पहुंचेगा। भ्रमण के बाद जेपी पैलेस में भारतीय निवेशकों के साथ बैठक होगी।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

240 Member Japanese Delegation Agra: ताज नगरी एक बार फिर भारत और जापान के बीच मजबूत होते रिश्तों की गवाह बनने जा रही है। जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के माननीय गवर्नर के नेतृत्व में 240 सदस्यीय उच्चस्तरीय जापानी प्रतिनिधिमंडल 20 अगस्त को आगरा पहुंचेगा।

प्रतिनिधिमंडल में जापान के प्रमुख उद्योगपति और सीईओ शामिल होंगे। अपने आगरा प्रवास के दौरान जापानी मेहमान विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार करेंगे। इसके साथ ही जेपी पैलेस में भारतीय निवेशकों के साथ महत्वपूर्ण राउंड टेबल मीटिंग प्रस्तावित है।

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने दी जानकारी

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि जापानी प्रतिनिधिमंडल का भारत एवं उत्तर प्रदेश दौरा 18 से 23 अगस्त तक प्रस्तावित है। 20 अगस्त को प्रतिनिधिमंडल आगरा पहुंचेगा। ताजमहल भ्रमण के बाद जेपी पैलेस में निवेशकों के साथ संवाद होगा और इसके बाद प्रतिनिधिमंडल लखनऊ के लिए रवाना होगा।

कौशल विकास और रोजगार सृजन जैसे मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद

इस दौरे को केवल पर्यटन तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे उत्तर प्रदेश में जापानी निवेश और औद्योगिक सहयोग की संभावनाओं के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। बैठक में औद्योगिक निवेश, आधुनिक तकनीक, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, कौशल विकास और रोजगार सृजन जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। आगरा समेत प्रदेश में निवेश की नई संभावनाओं को जापानी उद्योग जगत के सामने रखा जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल के आगरा आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम ने अधिकारियों को सुरक्षा, प्रोटोकॉल, यातायात, पार्किंग, चिकित्सा सुविधा, गाइड, गोल्फ कार्ट सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर प्रतिनिधिमंडल के दौरे को सुचारु और सुरक्षित बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

21 अगस्त को उच्चस्तरीय जापान-उत्तर प्रदेश बिजनेस प्रोग्राम प्रस्तावित

उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अनुसार 19 अगस्त को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में प्रतिनिधिमंडल के लिए एक बड़े कार्यक्रम का प्रस्ताव है। इसके बाद 20 अगस्त को आगरा भ्रमण और 21 अगस्त को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उच्चस्तरीय जापान-उत्तर प्रदेश बिजनेस प्रोग्राम प्रस्तावित है। इसमें मुख्यमंत्री, मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, जापानी प्रतिनिधिमंडल तथा प्रमुख औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिनिधि शामिल होंगे।

प्रतिनिधिमंडल के कार्यक्रम में गौतम बुद्ध नगर/ग्रेटर नोएडा, आगरा और वाराणसी के विभिन्न कार्यक्रम एवं स्थल भी शामिल हैं। ऐसे में जापानी प्रतिनिधिमंडल का यह दौरा उत्तर प्रदेश और जापान के बीच आर्थिक एवं औद्योगिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ताजमहल की सांस्कृतिक विरासत से लेकर निवेश की संभावनाओं तक, 20 अगस्त का दिन आगरा के लिए भारत-जापान संबंधों के लिहाज से खास रहने वाला है।

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: तेजस्विन, दिव्या समेत 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, फांसी पर SC का बड़ा बयान

जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, दिल्ली AIIMS में चल रहा इलाज; सामने आया हेल्थ अपडेट

कंगना ने दिया कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब, बोली- वंदे मातरम से पाकिस्तानियों से ज्यादा कांग्रेस क्यों तड़पती है?

झारखंड सरकार ने मानी छात्रों की बात, तो राहुल गांधी ने जताई खुशी, बोले- छात्र सवाल पूछें, तो जवाब मिलना चाहिए

नहीं हुआ गैरकानूनी बल प्रयोग, दिल्ली पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा- प्रदर्शन में शामिल थे हिस्ट्रीशीटर