बस और टेंपो की टक्कर  (सोर्स- नवभारत लाइव)
आगरा

हाथरस में बस ने टेंपो को रौंदा, मां-बेटे समेत 4 की मौत, कई लोग घायल; शादी में शामिल होने जा रहे थे

Hathras Bus Tempo Accident: सिकंदराराऊके गांव बिलहार के पास हुए हादसे में मां-बेट समेत एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रदीप कुमार रावत, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • हाथरस में शादी समारोह की खुशियां मातम में बदली

  • तेज रफ्तार बस की चपेट में आया टेंपो, 4 लोगों की मौत

  • हादसे में कई लोग घायल, मारने वाले सभी एक ही परिवार के सदस्य

Sikandrarao Accident Four People Death: हाथरस में शादी समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब रिश्तेदारी में जा रहे एक परिवार का टेंपो तेज रफ्तार बस की चपेट में आ गया। सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव बिलहार के पास हुए हादसे में मां-बेट समेत एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में दो महिलाएं और एक पांच साल का बच्चा भी शामिल है।

हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। परिवार और रिश्तेदारों में चीख-पुकार शुरू हो गई।

शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था परिवार

जानकारी के मुताबिक, टेंपो में सवार सभी लोग सिकंदराराऊ में अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान गांव बिलहार के पास तेज रफ्तार निजी बस ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में रिश्तेदार भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल

हादसे में 40 वर्षीय छोटी पत्नी मुस्तकीम, 34 वर्षीय मोटी पत्नी रहीस, 20 वर्षीय शबीना पत्नी बबलू और पांच वर्षीय फहाद पुत्र बबलू की मौत हो गई।

वहीं, कमरजहां पुत्री मुस्तकीम, सनाया पुत्री रहीस और जूवी पुत्री बबलू समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से मचा कोहराम

हादसे में जान गंवाने वाले लोग अलीगढ़ के थाना बरला क्षेत्र के नगला कसाब के रहने वाले थे। एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत की खबर पहुंचते ही गांव में मातम छा गया।

हादसे में मां-बेटे समेत चार लोगों की जान चली गई। परिवार में शादी समारोह को लेकर खुशियों का माहौल था, लेकिन हादसे की खबर ने सब कुछ बदल दिया। एक साथ चार लोगों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर है।

सूचना मिलने पर यूपी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाकर जांच शुरू कर दी है।

26/11 की बरसी पर हैदराबाद को दहलाने की साजिश, लतीफ भट की मौत का बदला लेने की धमकी; हाई अलर्ट पर पुलिस

NEET पेपर लीक में बड़ा एक्शन, NTA के 3 विशेषज्ञों समेत 14 आरोपियों पर आरोप तय; 25 नवंबर से ट्रायल

Kal Ka Mausam: दिल्ली में बढ़ेगी ठिठुरन, 10 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; UP-बिहार समेत कई राज्यों में IMD का अलर्ट

400 गाड़ियों का काफिला, 1000 किलो लड्डू और 33 फूड स्टॉल… फिर भी अनंत सिंह के बेटी के तिलक में कम पड़ गया खाना!

राहुल गांधी के इजरायल पर बयान से असहमत हुए तुषार गांधी, बोले- नरसंहार से बड़े नहीं हो सकते रणनीतिक हित