ललितपुर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, राजघाट नहर में डूबने से दो युवकों की मौत

Lalitpur Canal Two Youths Drowned: ललितपुर में बड़े भाई की शादी में शामिल होने की खुशी लेकर घर से निकले दो युवकों की रास्ते में ही मौत हो गई। दोनों युवक गुना से ललितपुर आ रहे थे।
Lalitpur Canal Two Youths Drowned
नहर से युवकों के शव बाहर निकालते हुए(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • ललितपुर में नहर में डूबने से दो युवकों की मौत

  • बड़े भाई की शादी में शामिल होने जा रहे थे विवाह सम्मेलन में

  • रास्ते में नहर देखकर दोस्तों ने कार रोकी और नहाने लगे

Guna Youth Death In Lalitpur: ललितपुर में बड़े भाई की शादी में शामिल होने और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में हिस्सा लेने की खुशी लेकर घर से निकले दो युवकों की रास्ते में ही मौत हो गई। दोनों युवक गुना से ललितपुर आ रहे थे।

रास्ते में राजघाट बांध की नहर में नहाने के लिए उतरे, लेकिन गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। देखते ही देखते दोनों पानी में समा गए। हादसे की खबर मिलते ही परिवार की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

Lalitpur Canal Two Youths Drowned
मथुरा में जीजा का करोड़ों वाला प्यार! दो सालों को पहनाई एक-एक करोड़ के नोटों की माला, वायरल वीडियो से मची हलचल

नहर देखकर रोकी कार, सभी दोस्त नहाने लगे

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के गुना के रहने वाले 7 युवक कार से ललितपुर आ रहे थे। गिन्नौट बाग में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में उन्हें परिवार की शादी में शामिल होना था। रास्ते में ग्राम मैलार के पास राजघाट बांध के अंतर्गत आने वाली नहर देखकर युवकों ने कार रोक दी।

इसके बाद सभी नहाने के लिए नहर में उतर गए। इसी दौरान हनी जाट और नीरज केवट गहरे पानी की ओर चले गए। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने के चलते दोनों डूबने लगे और बाहर नहीं निकल सके। उनके साथ मौजूद पांच अन्य युवक किसी तरह सुरक्षित बाहर आ गए।

गोताखोरों की मदद से शवों को निकाला बहर

साथियों के सामने दो युवकों के डूबने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही यूपी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों व गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश अभियान शुरू कराया। काफी प्रयासों के बाद दोनों युवकों के शव पानी से बाहर निकाले गए। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

सदर क्षेत्राधिकारी अजय कुमार ने बताया कि नहर में डूबे दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जिस घर में बड़े भाई की शादी को लेकर उत्साह और जश्न की तैयारियां थीं, वहां अब दो युवकों की मौत की खबर से मातम छा गया है।

Lalitpur Canal Two Youths Drowned
झांसी में 15 लाख की लूट का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में चालक समेत दो गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली