प्रशिक्षु खिलाड़ी (सोर्स- फोटो नवभारत)
आगरा

Agra: जिस बल्ले से चमकी क्रिकेट की दुनिया; वही बैट चोरी, चाहर डावर ग्राउंड से चोरी हुए प्लेयर-एडिशन बैट

Deepak Chahar Agra: आगरा के अरतौनी-शास्त्रीपुरम स्थित चाहर डावर क्रिकेट ग्राउंड से क्रिकेटर दीपक चाहर के तीन प्लेयर-एडिशन बैट चोरी हो गए। उन्होंने वीडियो के जरिए चोर से बैट वापस करने की अपील की है।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Deepak Chahar Cricket Bat Theft: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आगरा का नाम रोशन करने वाले क्रिकेटर दीपक चाहर के साथ उनके ही शहर में ऐसी घटना हो गई, जिसने क्रिकेट प्रेमियों को हैरान कर दिया। आगरा के अरतौनी/शास्त्रीपुरम क्षेत्र स्थित उनके पिता की क्रिकेट अकादमी यानी चाहर डावर ग्राउंड से दीपक चाहर के तीन महंगे प्लेयर-एडिशन बैट चोरी हो गए। इन तीनों बल्लों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।

दीपक चाहर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चोरी हुए बल्ले सामान्य बल्ले नहीं, बल्कि उनके विशेष प्लेयर-एडिशन बैट हैं। दीपक ने चोर से अपील करते हुए कहा कि संभव है उसे इन बल्लों की वास्तविक कीमत का अंदाजा न हो। उन्होंने यहां तक कहा कि यदि चोर को पैसों की जरूरत थी तो वह सीधे उनसे पैसे मांग सकता था। दीपक ने हल्के-फुल्के अंदाज में यह भी कहा कि यदि बल्ले वापस कर दिए जाएं तो वह इसके बदले पैसे देने के लिए भी तैयार हैं।

दीपक ने मजाकिया अंदाज में यह सवाल भी उठाया कि इस मामले में पुलिस से शिकायत करें, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाएं या फिर भगवान से प्रार्थना करें।

‘क्रिकेटर के लिए बैट ही सब कुछ है’

दीपक चाहर के बल्ले चोरी होने की खबर जब आगरा के क्रिकेट खेलने वाले और प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों तक पहुंची तो उन्होंने इसे बेहद पीड़ादायक बताया। प्रशिक्षु खिलाड़ियों का कहना था कि आगरा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले क्रिकेटर के साथ उनके ही क्रिकेट ग्राउंड पर ऐसी घटना होना अफसोस की बात है।

खिलाड़ियों ने कहा कि क्रिकेट में बल्ले का महत्व सिर्फ एक उपकरण जितना नहीं होता। एक बल्लेबाज के लिए उसका बैट उसकी मेहनत, अभ्यास और खेल का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। खिलाड़ी तो अपने बल्ले को सम्मान देते हैं और कई बार उसकी पूजा तक करते हैं। ऐसे में किसी क्रिकेटर के अभ्यास वाले बैट का चोरी होना उसके लिए भावनात्मक रूप से भी बड़ा नुकसान है।

प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने अपील की कि जिसने भी दीपक चाहर के बैट चोरी किए हैं, वह उन्हें वापस कर दे। खिलाड़ियों का कहना था कि ये बल्ले बेहद कीमती हैं और इनके साथ क्रिकेटर का व्यक्तिगत जुड़ाव भी होता है।

‘आगरा में अच्छा माहौल, ऐसी घटना बेहद पीड़ादायक’

प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने कहा कि आगरा में क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए अच्छा माहौल है। यहां युवा खिलाड़ी क्रिकेट की बारीकियां सीखने और बेहतर भविष्य बनाने के लिए अभ्यास करते हैं। ऐसे स्थान से किसी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के बैट चोरी होना निश्चित तौर पर चिंता का विषय है।

अब दीपक चाहर की अपील के बाद निगाह इस बात पर है कि चोरी हुए तीनों प्लेयर-एडिशन बैट वापस मिलते हैं या नहीं। फिलहाल इस घटना ने आगरा के क्रिकेट प्रेमियों के बीच एक अलग ही चर्चा छेड़ दी है - जिस बल्ले ने मैदान पर क्रिकेटर की पहचान बनाने में भूमिका निभाई, वही बल्ले अब अपने ही शहर में चोरी का विषय बन गए हैं।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा