आगरा में क्रिकेटर दीपक चाहर के तीन बैट चोरी, वीडियो जारी कर बोले- पुलिस को बताऊं, योगी जी को या मोदी जी को?

Deepak Chahar Agra: शास्त्रीपुरम स्थित ग्राउंड से क्रिकेटर दीपक चाहर के तीन प्लेयर एडिशन बैट चोरी हो गए। बैट की कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। उन्होंने सोशल मीडिया वीडियो पर बैट लौटाने की अपील की।
Deepak Chahar Three Cricket Bats Stolen in Agra, Player Appeals to Return Them
क्रिकेटर दीपक चाह(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Deepak Chahar Cricket Bat Theft Agra: क्रिकेट के मैदान पर अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से देश-दुनिया में पहचान बनाने वाले आगरा के क्रिकेटर दीपक चाहर के साथ उनके ही शहर में ऐसी घटना हो गई, जिसने अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर ली है। शास्त्रीपुरम स्थित ग्राउंड से दीपक चाहर के प्रैक्टिस के लिए रखे गए तीन क्रिकेट बैट चोरी हो गए। चोरी हुए तीनों बैट प्लेयर एडिशन के बताए जा रहे हैं और दीपक चाहर के मुताबिक इनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है।

घटना के बाद दीपक चाहर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर अपनी नाराजगी और परेशानी जाहिर की। वीडियो में दीपक कहते नजर आ रहे हैं कि वह इस मामले की शिकायत आगरा पुलिस से करें, योगी जी से करें, मोदी जी से करें या सीधे भगवान जी से कहें, यह उन्हें समझ नहीं आ रहा। उन्होंने लोगों से भी सवाल किया कि आखिर इस मामले में वह किससे शिकायत करें।

Deepak Chahar Three Cricket Bats Stolen in Agra, Player Appeals to Return Them
नीरू धांडा ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में जीता पहला व्यक्तिगत गोल्ड मेडल, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम

बैट चोरी करने वाले व्यक्ति से वापस करने की अपील

दीपक चाहर ने वीडियो के जरिए बैट चोरी करने वाले व्यक्ति से उन्हें वापस करने की अपील भी की है। उनका कहना है कि संभव है कि चोरी करने वाले को इन बैट की वास्तविक कीमत का अंदाजा न हो। दीपक ने साफ तौर पर कहा कि यदि बैट चोरी करने वाला उन्हें वापस कर देता है तो वह उसे पैसे भी देने को तैयार हैं।

दीपक के मुताबिक चोरी हुए तीनों बैट बेहद खास हैं और उनकी कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये के आसपास है। यही वजह है कि इस घटना को लेकर क्रिकेटर ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात रखी।

Deepak Chahar Three Cricket Bats Stolen in Agra, Player Appeals to Return Them
अतीक के करीबी आबिद प्रधान के दामाद जैद खालिद की डेयरी पर गरजा बुलडोजर, निर्माण ध्वस्त गाय-भैंस भी जब्त

वायरल हुआ दीपक चाहर का वीडियो

शास्त्रीपुरम ग्राउंड से क्रिकेट बैट चोरी होने का मामला अब स्थानीय घटना से निकलकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है। दीपक चाहर द्वारा शेयर किए गए वीडियो को बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो को अब तक करीब 70 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

आगरा के एक क्रिकेटर के प्रैक्टिस बैट चोरी होने और उसके बाद खुद दीपक चाहर के सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर चोर से बैट लौटाने की अपील करने के बाद यह मामला सुर्खियों में है। अब नजर इस बात पर है कि चोरी हुए बैट वापस मिलते हैं या पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई करती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com