मारपीट करते हुए युवक  (सोर्स- सोशल मीडिया)
आगरा

आगरा में पुलिस चौकी के पास बवाल! स्टेशन के बाहर भिड़े युवक, पुलिसकर्मियों के सामने बरसाए लात-घूंसे

Agra Viral Fight Video: आगरा में रेलवे स्टेशन के पास युवकों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। कैंट रेलवे स्टेशन के पास अटल चौक पर बाइक सवार युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

प्रदीप कुमार रावत, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • आगरा में रेलवे स्टेशन के पास युवकों के बीच मारपीट

  • पुलिसकर्मियों के सामने चलते लात-घूंसे

  • मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Agra Cantt Railway Station Fight: आगरा में रेलवे स्टेशन के पास युवकों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बुधवार देर शाम आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के पास अटल चौक पर बाइक सवार युवकों के दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष सड़क पर ही एक-दूसरे से भिड़ गए। आरोप है कि मौके पर पुलिसकर्मियों के पहुंचने के बाद भी मारपीट जारी रही। घटनास्थल से जीआरपी, आरपीएफ और थाना सदर की चौकी कुछ ही दूरी पर है। इस घटना ने रेलवे स्टेशन के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बाइक सवार युवकों के बीच हुआ विवाद

घटना बुधवार देर शाम की है। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के पास अटल चौक पर कुछ बाइक सवार युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शुरुआत में कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया। इसके बाद दोनों पक्षों के युवक सड़क पर ही एक-दूसरे से मारपीट करने लगे।

इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों और आसपास के लोगों के बीच भी हलचल देखने को मिली।

पुलिस की मौजूदगी में भी नहीं रुकी मारपीट

घटना के दौरान किसी राहगीर ने मारपीट का वीडियो बना लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में युवक एक-दूसरे से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।

हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल से जीआरपी, आरपीएफ और थाना सदर की चौकी कुछ ही कदमों की दूरी पर है। सूचना मिलने पर कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोप है कि उनकी मौजूदगी में भी दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे से भिड़ते रहे।

लोग वीडियो बनाते रहे, किसी ने नहीं कराया बीच-बचाव

मारपीट के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई लोग युवकों को रोकने के बजाय घटना का वीडियो बनाते रहे। किसी ने भी बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग करने की कोशिश नहीं की। इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की त्वरित कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

पर्यटकों के सामने शहर की छवि पर सवाल

आगरा देश-विदेश के पर्यटकों के लिए प्रमुख पर्यटन स्थल है। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन को शहर के प्रमुख प्रवेश द्वारों में गिना जाता है। यहां उतरने के बाद पर्यटकों को शहर की जो पहली तस्वीर दिखाई देती है, उसका असर उनकी यात्रा की धारणा पर भी पड़ता है।

ऐसे में स्टेशन के पास सड़क पर युवकों के बीच मारपीट की घटना शहर की छवि को प्रभावित कर सकती है। सवाल यह भी है कि जब घटनास्थल के पास जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस की चौकियां मौजूद हैं, तो सड़क पर काफी देर तक मारपीट कैसे होती रही?

दिल्ली में पुलिस की गोली से घायल हुआ अमन गुर्जर, डी-कंपनी के कथित नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच तेज

Aaj Ka Mausam: राजस्थान-MP में शीतलहर, UP-बिहार समेत मैदानी राज्यों में कोहरे का अलर्ट; 10°C से नीचे गिरा पारा

Indian Railway: ट्रेन में अब कम खाना मिलेगा, रेलवे ने मेन्यू आइटम घटाए; जानें क्या-क्या बदला?

संविधान दिवस: लोकतंत्र की आत्मा, समानता का संकल्प और हर भारतीय के अधिकारों की पहचान

प्रेमानंद महाराज की किडनी खराब है या नहीं? डॉक्टर ने किया बहुत बड़ा खुलासा