आगरा पुलिस  (सोर्स- नवभारत लाइव)
आगरा

श्रीराम बारात को लेकर आगरा पुलिस अलर्ट; 4 जोन और 8 सेक्टर में बांटी सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से होगी निगरानी

Agra Shri Ram Barat: श्रीराम बारात शोभायात्रा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा प्लान तैयार किया है। सुरक्षा व्यवस्था 4 जोन, 8 सेक्टर-17 सब-सेक्टर में बांटी है। ड्रोन से ट्रैफिक डायवर्जन की भी व्यवस्था रहेगी।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Shri Ram Barat Agra Security: श्रीराम बारात शोभायात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आगरा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत प्लान तैयार किया है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार और अपर पुलिस आयुक्त सचिन्द्र पटेल ने पुलिस लाइन्स में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर उन्हें ड्यूटी और सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

श्रीराम बारात की सुरक्षा व्यवस्था को 4 जोन, 8 सेक्टर और 17 सब-सेक्टर में विभाजित किया गया है। शोभायात्रा के दौरान पुलिस बल की डायनामिक ड्यूटी लगाई गई है। इसके तहत पुलिसकर्मी झांकियों और शोभायात्रा के साथ चलते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे।

पर्याप्त संख्या में तैनात रहेगा पुलिस बल

शोभायात्रा के निर्धारित मार्ग पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। संवेदनशील स्थानों पर विशेष पुलिस टीमों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही ड्रोन के माध्यम से पूरे मार्ग और आसपास के क्षेत्रों की निगरानी की जाएगी। भीड़ और यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान भी तैयार किया है।

पुलिसकर्मियों से अनुशासन बनाए रखने की अपील

ब्रीफिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर समय से पहुंचने और पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों से अनुशासन बनाए रखने, श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने को कहा।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि श्रीराम बारात के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी। शोभायात्रा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस बल लगातार निगरानी रखेगा।

India Bloc March Live: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मैदान में विपक्ष, NSUI के कार्यकर्ता को हिरासत में लिया

India By Election 2026 LIVE: कानून तोड़ने के कारण हुमायूं कबीर को हिरासत में ले लिया गया: पश्चिम बंगाल पुलिस

साड़ी में दौड़, पैरों में छाले, पर नहीं रुके कदम! रामगढ़ में होमगार्ड भर्ती में महिला ने 1600 मीटर दौड़ की पास

10 अक्टूबर से पहले इस्तीफा देंगे ज्ञानेश कुमार! AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने किया बड़ा दावा, CJP को सत्ता रहा डर

मुंबई एयरपोर्ट T-1 बंद करने के प्रस्ताव पर विवाद, क्या नवी मुंबई शिफ्ट होंगी उड़ानें? आज की बैठक में फैसला