Aligarh: दहेज में बाइक नहीं मिली तो बारात लाने से किया इनकार, मेहंदी रचाए दुल्हन करती रही दूल्हे का इंतजार

Aligarh Dowry Case: अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र में बाइक की कथित दहेज मांग पूरी न होने पर दूल्हे द्वारा बारात लाने से इनकार का मामला सामने आया है। मेहंदी रचाए दुल्हन बारात का इंतजार करती रही।
Aligarh Dowry Case Groom Allegedly Refuses to Bring Baraat Over Bike Demand
पीड़िता(सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Aligarh Bike Demand Dowry: बेशक हम लोग कितने भी आगे बढ़ जाएं लेकिन कई मामले ऐसे सामने आ जाते हैं जिससे प्रतीत होता है कि भारत के लोग आज भी दशकों पीछे चल रहे हैं... यह बात हम यूं ही नहीं कह रहे। अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला सामना देखने को मिला जब एक युवती हाथों में मेहंदी रचाई अपने साजन का इंतजार करती रही लेकिन साजन तो दिल में कुछ और ही सोच रहा था...

जिस व्यक्ति ने अपने साजन के लिए तमाम स्वप्न देखे थे वह काफूर होते हुए दिखाई दे क्योंकि वह साजन उसके परिवार से मोटा दहेज चाहता था... युवती बारात का इंतजार करती रही कि उसका साजन बारात लेकर आएगा और उसे यहां से ले जाएगा।

बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर दूल्हे ने बारात लाने से किया इनकार

दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर एक दूल्हे द्वारा बारात लाने से इनकार करने का मामला सामने आया है। निकाह के लिए हाथों में मेहंदी रचाए दुल्हन और उसके परिजन दिनभर बारात का इंतजार करते रहे, लेकिन बारात नहीं पहुंची। इस दौरान दुल्हन की तबीयत भी बिगड़ गई। मामला क्वार्सी थाना क्षेत्र में नगला पटवारी कब्रिस्तान के पास का बताया जा रहा है।

Aligarh Dowry Case Groom Allegedly Refuses to Bring Baraat Over Bike Demand
वाराणसी में विवाहिता की संदिग्ध मौत; कमरे में फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

बताया जा रहा है कि तराना का निकाह शाहजमाल निवासी सलमान के साथ तय हुआ था। शनिवार को निकाह होना था। इसके लिए दुल्हन के घर में तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। रिश्तेदार और परिचित भी निकाह में शामिल होने के लिए पहुंच चुके थे। दुल्हन के हाथों में मेहंदी सजी थी और परिवार बारात के आने का इंतजार कर रहा था।

आर्थिक रूप से कमजोर है दुल्हन के पिता

परिजनों का आरोप है कि दूल्हे पक्ष की ओर से निकाह में बाइक की मांग की गई थी। दुल्हन के पिता चिनाई मजदूर हैं और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह बाइक देने में असमर्थ थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दूल्हे ने बारात लेकर दुल्हन के घर आने से इनकार कर दिया।

Aligarh Dowry Case Groom Allegedly Refuses to Bring Baraat Over Bike Demand
देवरिया में सीएम योगी ने किया ₹305 करोड़ की 80 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

बारात नहीं पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद घर में खुशी का माहौल गम में बदल गया। दुल्हन की तबीयत बिगड़ने पर परिजन परेशान हो गए। वहीं, रिश्तेदार भी काफी देर तक बारात के आने का इंतजार करते रहे।

घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में भी इसकी चर्चा होने लगी। परिजनों की ओर से मामले में पुलिस से शिकायत किए जाने की बात कही जा रही है। पुलिस शिकायत मिलने पर आरोपों की जांच और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर सकती है।

दहेज की मांग को लेकर शादी से इनकार का यह मामला एक बार फिर सामाजिक कुरीति पर सवाल खड़ा करता है। हालांकि मामले में दोनों पक्षों के आरोपों और पुलिस जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com