स्कूल वैन में क्षमता से अधिक बच्चे बैठाए (सोर्स- सोशल मीडिया)
आगरा

स्कूल वैन में 25 बच्चे ठूंस दिए, ड्राइवर बोला- 50 भी बैठा दूंगा; आगरा में वीडियो वायरल

Agra School Van Viral Video: आगरा में स्कूली बच्चों को ओमनी वैन में क्षमता से अधिक बैठाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक वैन में 20 से 25 बच्चे सवार दिखाई दिए।

प्रदीप कुमार रावत, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • आगरा में ओमनी वैन में 25 बच्चे ले जाते हुए वीडियो वायरल

  • ड्राइवर ने पूछने पर वैन में 50 बच्चों तक बैठाने का दावा किया

  • वाहन की क्षमता और फिटनेस की जांच पर उठे सवाल

Agra School Van Overloading: आगरा में स्कूली बच्चों को घर से स्कूल और वापस पहुंचाने के लिए इस्तेमाल हो रही ओमनी वैन में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक वैन में 20 से 25 बच्चे सवार दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में ड्राइवर से जब वैन की क्षमता पूछी गई तो उसने 50 बच्चों तक बैठाने का दावा कर दिया। इस जवाब ने स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था और परिवहन विभाग की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में UP 80 DK 2391 नंबर की ओमनी वैन नजर आ रही है।

वैन की स्वीकृत क्षमता की जांच जरूरी

स्कूली बच्चों को ले जाने वाले वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने की अनुमति नहीं होती। वाहन की फिटनेस, सुरक्षित बैठने की व्यवस्था और जरूरी सुरक्षा मानकों का पालन भी अनिवार्य है।

ड्राइवर ने 50 बच्चों को बैठाने का दावा किया, जो वाहन की क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाना भी नियमों के उल्लंघन है।

निजी वैन है या स्कूल से जुड़ी?

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह वैन किसी स्कूल की ओर से संचालित की जा रही है या निजी तौर पर बच्चों को लाने-ले जाने का काम करती है। यदि वाहन किसी स्कूल से जुड़ा है तो स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी भी जांच के दायरे में आती है।

वहीं, निजी संचालक होने की स्थिति में वाहन मालिक और ड्राइवर की जवाबदेही तय करना जरूरी होगा।

शिक्षा विभाग और RTO से कार्रवाई पर सवाल

वीडियो सामने आने के बाद अब लोगों ने आगरा के शिक्षा विभाग और RTO की कार्रवाई पर सवाल करना शुरू कर दिए हैं।

लोगों का कहना है कि वायरल वीडियो में वाहन का नंबर साफ सामने आने के बाद संबंधित विभागों के लिए वैन की पहचान करना मुश्किल नहीं होना चाहिए।

शिक्षा विभाग और RTO को वाहन की क्षमता, फिटनेस और संचालन से जुड़े दस्तावेजों की जांच करे। साथ ही शहर में बच्चों को ले जाने वाले दूसरे वाहनों की नियमित जांच हो रही है या नहीं।

भारत समिट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विदेशी नेता के वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की SIT जांच की मांग

कोलकाता में आज से सागर सुरक्षा 2026 का आगाज, तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए जुटेंगे देशभर के वरिष्ठ अधिकारी

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को प्यार के जाल में कैसे फंसाया? कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

लाठियों से नहीं टूटा हौसला, देश के लिए दे दी जान; जानिए पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की शौर्यगाथा

बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, शिवराज सिंह चौहान से योगी आदित्यनाथ तक ने किया याद