टिकट दिखाने में देरी पर यात्री को कहा ‘अंगूठाछाप’, झांसी में महिला TTE का वीडियो वायरल; रेलवे ने किया सस्पेंड

Jhansi Female TTE: ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर महिला TTE ने टिकट दिखाने को कहा। इस दौरान यात्रियों को बैग में रखा टिकट निकालने में कुछ समय लगा। यात्री का आरोप है कि इसी बात पर महिला TTE नाराज हो गईं।
Jhansi Female TTE
झांसी महिला TTE का वीडियो वायरल(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • टिकट निकालने में हुई देरी तो यात्री पर भड़कीं महिला TTE

  • वीडियो में अपमानजनक टिप्पणी और धमकी देने के आरोप

  • सोशल मीडिया पर मामला गूंजा तो रेलवे प्रशासन ने लिया एक्शन

TTE Called Passenger Illiterate: झांसी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के साथ बेहतर व्यवहार और उनकी समस्याओं का समाधान करना रेल कर्मचारियों की जिम्मेदारी है, लेकिन झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन से सामने आए एक वीडियो ने इस जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां टिकट दिखाने में कुछ देर होने पर महिला TTE और एक यात्री के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते बातचीत का लहजा इतना बिगड़ गया कि यात्री को कथित तौर पर अपमानजनक शब्द सुनने पड़े। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो रेलवे अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित महिला TTE को निलंबित कर दिया।

बैग में टिकट तलाशने के दौरान शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ निवासी श्रवण कुमार अपने दो साथियों के साथ 6 नवंबर को आंध्र प्रदेश के पेनुकोंडा से कर्नाटक एक्सप्रेस (12627) में सवार हुए थे। तीनों यात्रियों ने रेलवे काउंटर से टिकट लिया था। चार्ट तैयार होने के बाद दो यात्रियों को S-2 कोच में सीट नंबर 39 और तीसरे यात्री को सीट नंबर 47 पर RAC आवंटित हुई थी।

बताया गया कि 8 नवंबर को ट्रेन के झांसी स्टेशन पहुंचने पर महिला TTE ने यात्रियों से टिकट दिखाने को कहा। इस दौरान श्रवण कुमार को बैग में रखा टिकट निकालने में कुछ समय लग गया। यात्री का आरोप है कि इसी बात पर महिला TTE नाराज हो गईं और उन्हें अपने कार्यालय में ले गईं। श्रवण ने रेलवे के रिकॉर्ड से टिकट की जानकारी सत्यापित करने की बात कही, लेकिन विवाद जारी रहा। कुछ देर बाद बैग से टिकट मिल भी गया, इसके बावजूद दोनों के बीच कहासुनी नहीं थमी।

Jhansi Female TTE
आगरा में बस अड्डों पर पसरा सन्नाटा, रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी घर लौटने वालों की भीड़

वीडियो में ‘अंगूठाछाप’ कहती सुनाई दीं TTE

घटना का वायरल वीडियो अब रेलवे प्रशासन के लिए भी असहज स्थिति बन गया है। वीडियो में महिला TTE यात्री से स्टेशन से चले जाने की बात कहती सुनाई देती हैं। यात्री जब लखनऊ जाने और ऑनलाइन टिकट बुक कराने की बात करता है तो महिला TTE उसे ‘अंगूठाछाप’ कहती नजर आती हैं। इतना ही नहीं, यात्री की शक्ल से नफरत होने जैसी टिप्पणी और अपनी ताकत दिखाने की बात भी वीडियो में सुनाई दे रही है।

एक्स पर शिकायत के बाद रेलवे का एक्शन

श्रवण कुमार ने वीडियो एक्स पर साझा करते हुए रेलवे अधिकारियों से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। मामला अधिकारियों तक पहुंचने के बाद झांसी रेल मंडल ने तत्काल कदम उठाया। मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक, यात्रियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार रेलवे की प्राथमिकता है। संबंधित महिला TTE को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

रेलवे प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि टिकट चेकिंग स्टाफ और यात्रियों के सीधे संपर्क में रहने वाले कर्मचारियों की काउंसलिंग कराई जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Jhansi Female TTE
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर अधिवक्ता से मारपीट, RPF जवानों पर चोटी नोचने और बंदूक के बट से पीटने का आरोप