विधायक छोटेलाल वर्मा (सोर्स- सोशल मीडिया)
आगरा

घर से बाहर निकल..आ जा; शोक जताने पहुंचे विधायक की युवती से तीखी नोकझोंक, वायरल वीडियो को लेकर उठे सवाल

Chhotelal Verma Viral Video: फतेहाबाद क्षेत्र में शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे विधायक छोटेलाल वर्मा का युवती से तीखी बहस का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि विवाद का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Agra MLA Chhotelal Verma: तहसील फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव में शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक छोटेलाल वर्मा उस समय विवादों में घिर गए, जब वहां एक युवती से उनकी कथित तौर पर तीखी कहासुनी हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

शोकाकुल परिवार सांत्वना देने पहुंचे थे विधायक

बताया जा रहा है कि विधायक एक परिवार में हुई मौत के बाद शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विधायक और एक युवती के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बातचीत का लहजा तीखा हो गया।

वायरल वीडियो में विधायक नाराजगी के अंदाज में युवती से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनकी आवाज भी स्पष्ट सुनाई दे रही है।

विधायक कथित तौर पर कहते सुनाई देते हैं - “मुझे मारोगे तो मैं पुलिस बुलाऊंगा।” इसके साथ ही युवती के कथित ‘तू-तड़ाक’ वाले लहजे पर भी वह नाराजगी जताते दिखाई देते हैं।

“घर से बाहर निकल, आ जा, तुझे बता दूं

बहस बढ़ने के दौरान विधायक कथित तौर पर युवती को घर से बाहर आने की चुनौती देते हुए कहते सुनाई देते हैं - “घर से बाहर निकल, आ जा, तुझे बता दूं।” इसके बाद “आ जा मैदान पर, आज ही बता दूं” जैसी बात भी वीडियो में सुनाई देती है।

हालांकि, वायरल वीडियो में विवाद का केवल एक हिस्सा दिखाई दे रहा है। बहस की शुरुआत किस बात से हुई और दोनों पक्षों के बीच विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मौके पर मौजूद लोगों ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया या नहीं, यह भी वीडियो से साफ नहीं हो सका है।

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मामले में विधायक छोटेलाल वर्मा अथवा आगरा पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में वीडियो की पूरी पृष्ठभूमि और दोनों पक्षों का पक्ष सामने आने के बाद ही विवाद की वास्तविक तस्वीर साफ हो सकेगी।

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे

सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी बनाम चुनाव आयोग, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल; 11 नेता बने पक्षकार

एकतरफा प्यार कब तक चलता? आनंद दुबे ने बताया उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ने का कारण

अस्पतालों की मनमानी पर सरकार ने लगाया लगाम! इलाज का खर्च सार्वजनिक करना हुआ अनिवार्य