हिस्ट्रीशीटर प्रेमवीर  (फाइल फोटो)
आगरा

खौफ फैलाने वाले का खौफनाक अंत! आगरा के फतेहाबाद में हिस्ट्रीशीटर प्रेमवीर की धारदार हथियार से हत्या

Agra Crime News: फतेहाबाद में हिस्ट्रीशीटर प्रेमवीर सिंह की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उसका शव खेत में नीम के पेड़ के नीचे चारपाई पर मिला। पुलिस हत्या के कारण और हमलावर की तलाश में जुटी है।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Agra History Sheeter Murder: जिस अपराधी से पूरा इलाका खौफ खाता था, आज वह चारपाई पर मृत पड़ा हुआ था। जी हां, आगरा पुलिस कमिश्नरेट ईस्ट जोन के थाना फतेहाबाद क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर प्रेमवीर सिंह की बीती रात धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। यह वही हिस्ट्रीशीटर प्रेमवीर सिंह था जिससे पूरा इलाका दहशत में था, जिसके नाम से ही लोग खौफ खाते थे, लेकिन वह आज मृत अवस्था में अपने ही खेत पर पड़ा हुआ था।

आज सुबह तड़के जब ग्रामीण खेत की ओर निकले तो लोगों ने देखा कि प्रेमवीर सिंह का शव उसके खेत में ही नीम के पेड़ के नीचे खाट पर पड़ा हुआ है। प्रेमवीर के शव को देखते ही ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। प्रेमवीर की हत्या की जानकारी जैसे ही क्षेत्र में फैली सनसनी फैल गई।

धारदार हथियार से कर दी हत्या

बताते चलें कि फतेहाबाद क्षेत्र का प्रेमवीर एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिस पर तमाम थाना क्षेत्र में आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह किसी मामले में जेल में बंद था, हाल ही में इसको जमानत मिली थी।

ग्रामीणों के अनुसार 35 वर्षीय प्रेमवीर बेहद शातिर अपराधी था। पुलिस के रिकॉर्ड में तमाम थाना क्षेत्र में इसके अपराध की कहानी दर्ज हैं। इसके नाम से ही लोग खौफ खाते थे, बीती रात किसी अज्ञात हमलावर में इसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी। ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त करते हुए बताया कि जमीन के मामले में हिस्ट्रीशीटर के कई विवाद चल रहे थे, हो सकता है कि उसी को लेकर प्रेमवीर की हत्या की हो।

सहायक पुलिस आयुक्त फतेहाबाद इमरान अहमद ने दी जानकारी

उधर इस मामले में सहायक पुलिस आयुक्त फतेहाबाद इमरान अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब 7:00 बजे पुलिस को ग्रामीणों द्वारा जानकारी दी गई की एक खेत पर हिस्ट्रीशीटर प्रेमवीर की उसी के खेत पर हत्या कर दी गई है। उसका शव खेत पर नीम के पेड़ के नीचे चारपाई पर पड़ा हुआ है। एसीपी ने बताया जानकारी मिलने पर थाना पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। एसीपी ने बताया कि मृतक प्रेमवीर सिंह एक हिस्ट्रीशीटर था, इसके खिलाफ कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी के लिए भेजा गया है। पुलिस मामलें की जांच में जुटी है।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज