रहेलाई, बिरथला और बाजार में खाद्य विभाग की छापेमारी (सोर्स- नवभारत लाइव)
आगरा

दिवाली पर मिठाई खरीदने से पहले सावधान! आगरा में खाद्य विभाग की रेड, 16 सैंपल लिए, 400 लीटर तेल पकड़ा

Agra Food Department Raid: आगरा में दिवाली से पहले मिठाइयों और दूसरे खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ गई है। इसी के साथ मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी निगरानी तेज कर दी है।

प्रदीप कुमार रावत, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • रहेलाई, बिरथला और बाजार में खाद्य विभाग की छापेमारी

  • मिठाई, खोया और पनीर के 16 नमूने लिए

  • सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए

Adulterated Sweets Diwali: आगरा में दिवाली से पहले मिठाइयों और दूसरे खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ गई है। इसी के साथ मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने भी निगरानी तेज कर दी है। विभाग की टीमें बाजारों और खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर रही हैं।

इसी अभियान के तहत आगरा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। टीम ने मिठाई और खोया विक्रेताओं से 16 नमूने लिए, जबकि एक प्रतिष्ठान से 400 लीटर सरसों का तेल सीज किया।

खेरागढ़ में मिठाई और खोया की दुकानों पर छापेमारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खेरागढ़ क्षेत्र के रहेलाई, बिरथला और खेरागढ़ बाजार में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खोया विक्रेताओं और मिठाई की दुकानों पर जांच की गई।

टीम ने बूंदी के लड्डू, पेड़ा, खोया, पनीर और अन्य मिठाइयों सहित कुल 16 नमूने लिए। इन सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उनमें मिलावट की स्थिति स्पष्ट होगी।

दयालबाग में 400 लीटर सरसों का तेल सीज

विभाग की दूसरी कार्रवाई आगरा के नगला पदी, दयालबाग स्थित सरसों के तेल के प्रतिष्ठान पर हुई। यहां निरीक्षण के दौरान टीम ने 400 लीटर सरसों का तेल सीज कर दिया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 72 हजार रुपये बताई गई है। विभाग ने तेल को अपने कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

त्योहारों के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। खास तौर पर मिठाई, खोया, पनीर और खाद्य तेल की गुणवत्ता जांची जा रही है।

अब लिए गए नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट का इंतजार है। यदि जांच में मिलावट या खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। विभाग का अभियान त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

Mini Cooper Crash Case: 3 लोगों को रौंदने वाले आरोपियों को जमानत, HC ने कहा- जनता की भावना से नहीं चलता कानून

UPSC CSE Mains Result जारी, इंटरव्यू राउंड के लिए 2,526 उम्मीदवारों का चयन; 11 नवंबर से ऐसे भर सकेंगे फॉर्म

ठंड के मौसम में दिल्ली में हवा जहरीली क्यों हो जाती है? जानें 5 बड़े कारण

Dhanteras Greeting: पीएम मोदी ने धनतेरस की दी शुभकामनाएं, कहा- आप सभी पर भगवान धन्वन्तरि की कृपा बनी रहे

4 साल की जगह 6 साल सेना में रहेंगे अग्निवीर, क्या इस दौरान कर सकेंगे शादी? जानें मौजूदा नियम और नया अपडेट