बच्ची की मां और आरोपी पिता (सोर्स- फोटो नवभारत)
आगरा

आगरा में दिल दहला देने वाली वारदात; मां की गोद से मासूम को छीना और यमुना में फेंका, पत्नी को भी..

Agra Crime News: आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में पिता पर 11 माह की बेटी को यमुना नदी में फेंकने का आरोप लगा है। पत्नी ने बच्ची को बचाने की कोशिश की तो उसे भी पुल से नीचे फेंकने का प्रयास किया

प्रदीप कुमार रावत

Agra Father Throws Daughter In Yamuna: बेटी को लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। सरकार बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए बड़े-बड़े अभियान चला रही है, लेकिन आगरा से सामने आई एक घटना ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। एक पिता ने अपनी ही 11 माह की मासूम बेटी को मां की गोद से छीनकर यमुना नदी में फेंक दिया।

पत्नी के हाथ से बच्ची को छीन कर नदीं में फेंका

घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के अकबरा यमुना पुल की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक युवक मोटरसाइकिल से अपनी पत्नी और मासूम बेटी के साथ पुल पर पहुंचा। आरोप है कि पुल पर बाइक रोकने के बाद उसने पत्नी के हाथ से 11 माह की बच्ची को छीन लिया और उसे यमुना में फेंक दिया।

मासूम को नदी में फेंकने के बाद भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। आरोप है कि उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और उसे भी पुल से नीचे फेंकने का प्रयास किया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद राहगीर मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे बचाया।

राहगीरों ने आरोपी को पकड़कर जमकर की पिटाई

मौके पर लोगों का आक्रोश भी फूट पड़ा। राहगीरों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना के दौरान हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि प्रथम दृष्टया घटना के पीछे गृहकलेश की बात सामने आ रही है। सूचना मिलते ही सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

उधर, यमुना नदीं में फेंकी गई मासूम बच्ची की तलाश के लिए पीएसी के गोताखोरों को नदी में उतारा गया है। बच्ची की तलाश लगातार जारी है।

खबर लिखे जाने तक नहीं मिली मासूम बच्ची

जिस पिता से बेटी की सुरक्षा की उम्मीद होती है, उसी पर अपनी 11 माह की मासूम को नदी में फेंकने का आरोप लगा है। इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर घरेलू विवाद किस हद तक पहुंच गया कि एक मासूम की जिंदगी ही दांव पर लगा दी गई।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि यमुना में फेंकी गई उस 11 माह की मासूम का क्या हुआ? क्या उसे सुरक्षित बचाया जा सकेगा? पुलिस और गोताखोरों की टीम बच्ची की तलाश में जुटी हुई है।

कुमाऊं में भीषण भूस्खलन, भरभराकर गिरा पहाड़, उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने