सहारनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा! स्कॉर्पियो की स्विफ्ट से हुई टक्कर, ITBP DIG परमिंदर सिंह और ड्राइवर की मौत

Saharanpur DIG Accident: सहारनपुर में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर DIG परमिंदर सिंह की गाड़ी डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में पहुंची और स्विफ्ट डिजायर से भिड़ गई। जिसमें DIG और उनके ड्राइवर की मौत हो गई।
Saharanpur road ITBP DIG Parminder Singh accident
सहारनपुर आईटीबीपी डीआईजी दुर्घटनाडिजाइन इमेज
Updated on

ITBP DIG Parminder Singh Death Accident: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ITBP के DIG परमिंदर सिंह और उनके ड्राइवर रवि शंकर की मौत हो गई। हादसा सरसावा थाना क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला नेशनल हाईवे पर झबीरन कट के पास हुआ।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मसूरी से ट्रेनिंग पूरी कर अंबाला जा रही ITBP DIG की स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में जा पहुंची, जहां सामने से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

देहरादून-पंचकूला नेशनल हाईवे हुई दुर्घटना

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार सुबह एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में भारत-तिब्बत सीमा पर तैनात DIG परमिंदर सिंह और उनके ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि स्विफ्ट डिजायर सवार परिवार के तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान गुरुनानक सिंह, देवेंद्र कौर और गुरुनाम सिंह के रूप में हुई है। तीनों का फिलहाल इलाज जारी है।

Saharanpur road ITBP DIG Parminder Singh accident
देवेंद्र नाथ महतो के साथ मारपीट, झंडा फहराने से रांची पुलिस ने रोका, भिड़ंत का VIDEO आया सामने

सड़क हादसे में DIG और ड्राइवर की मौत

हादसे की सूचना सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस को मिली। SP शैलेंद्र श्रीवास्तव के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में DIG और उनके ड्राइवर की मौत हो गई।

वहीं, स्विफ्ट डिजायर में सवार एक परिवार के तीन लोग भी घायल हुए हैं। तीनों को हादसे में चोटें आई हैं और उनका इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है।

अधिकारी ने संभाली उपचार की व्यवस्था

बता दें कि इस दर्दनाक हादसे में घायलों के बेहतर उपचार के लिए पुलिस के उच्चाधिकारियों और चिकित्सकों के बीच सहयोग किया जा रहा है। पुलिस ने सड़क हादसे के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों शवों का अधिकारीयों के मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे से जुड़े साक्ष्य जुटाने में लगी है.

Navbharat Live
navbharatlive.com