यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब (सोर्स- फोटो नवभारत)
आगरा

नवभारत विशेष: चुनाव आयोग और कांग्रेस का विवाद पकड़ रहा तूल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने साधा निशाना

Agra Congress Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद विवाद बढ़ गया है। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु ने SIR और चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Agra Congress Uday Bhanu Chib Statement: कांग्रेस और चुनाव आयोग के बीच चल रहा विवाद लगातार तूल पकड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। सोमवार को जहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गद्दार समेत अन्य आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने और कालिख पोते जाने के बाद पुलिस हरकत में आई, वहीं इस मामले में तमाम कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने इस मुद्दे को और जोर-शोर से उठाना शुरू कर दिया है।

बता दें कि आगरा के विजय नगर स्थित मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक निवास पर कालिख पोते जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। घटनाक्रम में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी धरपकड़ की गई और कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने ‘नव भारत’ से विशेष बातचीत

इसी मामले को लेकर अब यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने ‘नव भारत’ से विशेष बातचीत की। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि “मुख्य चुनाव आयुक्त भारत सरकार का बिट्टू है, नरेंद्र मोदी का दलाल है और करोड़ों भारतीयों के वोट चोरी का सबसे बड़ा गुनहगार है।”

उदय भानु चिब ने कहा कि देशभर में चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने ज्ञानेश कुमार के पिता को संबोधित करते हुए कहा कि “अंकल, आपका कोई कसूर नहीं है। आपको नहीं पता था कि आपका बेटा गद्दार निकलेगा।” उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार ने देश के 13 करोड़ लोगों के वोट चोरी किए हैं और उनका संवैधानिक अधिकार छीनने का काम किया है।

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भी SIR के मामले में डरे हुए हैं। अगर ऐसा नहीं है तो उत्तर प्रदेश के आंकड़े सामने लेकर आएं।

आम आदमी के संवैधानिक अधिकारों का सवाल

उदय भानु चिब ने कहा कि यह लड़ाई कांग्रेस और भाजपा की नहीं है और न ही कांग्रेस तथा ज्ञानेश कुमार के बीच की लड़ाई है। उनके मुताबिक, यह लड़ाई आम आदमी के संवैधानिक अधिकारों को लेकर है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और कांग्रेस के बीच चल रहा यह विवाद आम आदमी को उसके अधिकार दिलाने की लड़ाई है और यह लोकतंत्र तथा संविधान को बचाने की लड़ाई है।

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी दावा किया कि अब एनडीए के लोग भी इस मामले में भाजपा के खिलाफ मुखर होकर बयान दे रहे हैं और एनडीए के सदस्य भी SIR को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए उदय भानु चिब ने कहा कि जब भी भारतीय जनता पार्टी फेल होती है तो कांग्रेस के 60 साल के कार्यकाल की बात करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 60 सालों में देश को जो भी दिया था, उसे भाजपा ने अडानी को बेचने का काम किया है।

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों पर बड़ा एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट, जांच में जुटी टीम