उदय भानु चिब बने यूथ कांग्रेस के नए अध्यक्ष, बी.वी. श्रीनिवास की लेंगे जगह

उदय भानु चिब, श्रीनिवास बी.वी. का जगह लेंगे। उदय भानु चिब जम्मू-कश्मीर से आते हैं और वर्तमान में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के पद पर कार्यरत थे।
Uday Bhanu Chib Youth Congress President
Published on
Updated on

नई दिल्ली : कांग्रेस ने उदय भानु चिब को भारतीय यूथ कांग्रेस का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि उदय भानु चिब, श्रीनिवास बी.वी. का जगह लेंगे। उदय भानु चिब जम्मू-कश्मीर से आते हैं और वर्तमान में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के पद पर कार्यरत थे।

उदय भानु चिब, जम्मू-कश्मीर प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) ने आधिकारिक पत्र जारी किया है, जिसमें तत्काल प्रभाव से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने बीते शनिवार को शुभंकर सरकार को पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।  बता दें कि शुभंकर सरकार ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी की जगह ले ली है, जो लंबे समय से इस पद पर कार्यरत थे। कांग्रेस के इस नेतृत्व परिवर्तन को राज्य में आगामी चुनावों के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारतीय यूथ कांग्रेस के वर्तमान महासचिव और जम्मू-कश्मीर प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष उदय भानु चिब को तुरंत प्रभाव से भारतीय यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी निवर्तमान अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. के योगदान की प्रशंसा करती है।

उदय भानु चिब दूसरे ऐसे नेता हैं, जिन्हें कांग्रेस के यूथ विंग का प्रमुख बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। आपको बता दें कि इससे पहले गुलाम नबी आजाद यूथ कांग्रेस के प्रमुख बने हैं। आजाद 1980 से 1982 तक यूथ कांग्रेस के प्रमुख रहे। आपको बताते चलें कि उदय भानु चिब बीते शुक्रवार को राहुल गांधी से मिले थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com