आगरा कैंट स्टेशन  (सोर्स- सोशल मीडिया)
आगरा

साधु ने मुझे दो बार छुआ... महिला के आरोप के बाद मचा बवाल, आगरा कैंट पर भीड़ ने की साधु की पिटाई, वीडियो वायरल

Agra Sadhu Viral Video: आगरा कैंट स्टेशन पर महिला के आरोप के बाद साधु से मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। RPF थाने के चंद कदमों पर हुई घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Agra Cantt Railway Station: उत्तर मध्य रेलवे के प्रमुख मंडलों में शुमार आगरा मंडल एक बार फिर सवालों के घेरे में है। डिप्टी स्टेशन सुपरिंटेंडेंट और आरपीएफ कर्मियों के बीच हुए विवाद का मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि अब आगरा कैंट रेलवे स्टेशन का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में प्लेटफार्म नंबर एक पर कुछ लोग एक साधु के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

महिला यात्री ने साधु पर लगाए अभद्र स्पर्श के आरोप

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान एक महिला यात्री ने साधु पर गंभीर आरोप लगाए। महिला का कहना था कि साधु ने उसे गलत नीयत से एक बार नहीं, बल्कि दो बार स्पर्श किया। महिला के मुताबिक, जब उसने इसका विरोध किया तो साधु की ओर से कथित तौर पर पैसे मांगने की बात कही गई। महिला ने सवाल उठाया कि अगर पैसे मांगने थे तो सीधे बोलकर पैसे मांग सकते थे, उसे छूने की जरूरत क्यों पड़ी।

भीड़ ने साधु के साथ की मारपीट

महिला के आरोपों के बाद मौके पर मौजूद यात्रियों और कुछ रेल कर्मचारियों का गुस्सा भड़क गया। देखते ही देखते कई लोग साधु के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद साधु को स्टेशन परिसर से बाहर कर दिया गया। इसी पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस स्थान पर यह हंगामा और मारपीट हुई, वहां से आरपीएफ थाना महज चंद कदमों की दूरी पर बताया जा रहा है। इसके बावजूद वायरल वीडियो में मौके पर तत्काल कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर स्टेशन जैसे संवेदनशील और सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण परिसर में कानून हाथ में लेने की नौबत क्यों आई?

भीड़ द्वारा कानून हाथ में लेना कितना सही?

महिला के आरोप अपनी जगह गंभीर हैं, लेकिन किसी व्यक्ति के खिलाफ आरोप लगने के बाद भीड़ द्वारा कानून हाथ में लेकर मारपीट किया जाना भी गंभीर सवाल खड़े करता है। जरूरत इस बात की है कि रेलवे और आरपीएफ पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करे, वायरल वीडियो की वास्तविकता और घटनाक्रम की पड़ताल करे और यह स्पष्ट करे कि घटना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कहां थी।

आगरा कैंट स्टेशन से जुड़े विवादों की हालिया कड़ी में यह नया मामला रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था, यात्रियों की सुरक्षा और मौके पर तैनात सुरक्षा बलों की सक्रियता पर फिर सवाल खड़े करता दिखाई दे रहा है।

PM Narendra Modi 25 Years Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

विपक्षी पार्टियों का रण अभी बाकी! कांग्रेस ने सभी सांसदों को लंच पर बुलाया, ECI से मिलने के लिए मसौदा तैयार

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप

25 साल का सफर... गुजरात से दिल्ली तक, पीएम मोदी आज विकसित भारत संकल्प सभा में सुनाएंगे अपनी कहानी

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई