साबरमती एक्सप्रेस की चपेट में यात्री  (सोर्स- नवभारत लाइव)
आगरा

आगरा कैंट पर टला बड़ा हादसा; चलती साबरमती एक्सप्रेस और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा यात्री, GRP ने खींचकर बचाई जान

Agra Cantt Railway Station: कैंट रेलवे स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस की चपेट में आने से यात्री का पैर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। GRP की QRT टीम ने तत्परता दिखाते हुए यात्री की जान बचा ली।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Agra Sabarmati Express Accident: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर जीआरपी की तत्परता और साहस ने एक यात्री की जिंदगी बचा ली। बता दें कि प्लेटफॉर्म नंबर-05 पर साबरमती एक्सप्रेस के पहुंचने के दौरान एक यात्री अचानक चलती ट्रेन की चपेट में आ गया। यात्री का पैर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया और वह ट्रेन के साथ रेलवे ट्रैक की ओर घिसटने लगा।

QRT टीम ने तत्परता से शुरू किया बचाव अभियान

यह हादसा इतना खतरनाक था कि मौके पर मौजूद यात्रियों की सांसें थम गईं। लेकिन इसी दौरान प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात QRT टीम की नजर उस यात्री पर पड़ी। टीम ने तत्परता दिखाते हुए बिना देर किए मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू कर दिया।

जीआरपी पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना यात्री को ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच से बाहर खींच लिया। पुलिसकर्मियों की सूझबूझ और कुछ ही सेकंड में दिखाई गई तत्परता के चलते यात्री की जान बच गई।

CCTV कैमरे में कैद हुई घटना

बता दें कि यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई, जिसका फुटेज अब सामने आया है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि यात्री किस तरह चलती ट्रेन के साथ ट्रैक की ओर खिंचता चला जा रहा था और कैसे जीआरपी कर्मियों ने समय रहते उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

यात्रियों ने आगरा कैंट जीआरपी की टीम के साहस की सराहना की

मौके पर मौजूद यात्रियों ने आगरा कैंट जीआरपी की टीम के साहस और त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की। यह कार्रवाई रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के प्रति पुलिस की सजगता और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल बन गई।

रेलवे स्टेशनों पर सावधानी बरतने की अपील

आगरा रेलवे कैंट पर घटित यह वारदात लोगों के लिए एक सबक है। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि ज्यादात्तर यात्रियों की जल्दीबाजी और असावधानियों के कारण लोगों की जान चली जाती है।

रेलवे ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशनों पर ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतें।

Ganesh Chaturthi 2026: आंध्र प्रदेश में सभी गणेश पंडालों को मिलेगी मुफ्त बिजली, नारा लोकेश का बड़ा ऐलान

राजनाथ सिंह ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति से की मुलाकात, सुरक्षा-शांति का दोहराया संकल्प, अहम मुद्दों पर बनी सहमति

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प अभियान चलाएगी BJP, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर जोर

BRS के कई विधायक सस्पेंड, सदन में नारेबाजी और हंगामे पर स्पीकर का एक्शन; तेलंगाना में कई नेताओं पर FIR

हिम्मत कैसे हुई मजिस्ट्रेट की? कॉकरोच को 5 लाख का नोटिस देने पर भड़के CJI, अधिकारियों को लगाई फटकार